Home
News

मोदी देंगे 500 रुपए का फ्री बैलेंस, यहां लीजिए पूरी जानकारी

वॉट्सएप पर इस तरह की कई फेक न्यूज वायरल होती रहती हैं, जिनमें यूजर्स फंस जाते हैं। कुछ समय पहले मोदी सरकार द्वारा कंप्यूटर बांटने की खबर भी वायरल हुई थी, जो पूरी तरह झूठ थी।

By Neha

कुछ समय पहले वॉट्सएप पर एक मैसेज लिंक के साथ वायरल हुआ था, जिसमें कहा गया था कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी युवाओं को फ्री में लैपटॉप बांट रहे हैं। 500 रुपए के फ्री बेलेंस वाला ये मेसेज भी वैसा ही है, मतलब पूरी तरह झूठ और धोखा। अगर आपको भी अपने वॉट्सएप पर ऐसा कोई मैसेज आता है, तो उस लिंक पर कतई क्लिक न करें और न ही आगे फॉर्वर्ड करें।

मोदी देंगे 500 रुपए का फ्री बैलेंस, यहां लीजिए पूरी जानकारी

सोशल मीडिया इस समय आपके लिए जितना यूजफुल बन चुका है, उतना ही खतरनाक भी है। आजकल वॉट्सएप जैसे चैटिंग ऐप्स पर कोई न कोई अफवाह चलती रहती है, जिसे ज्यादातर यूजर्स सच मान लेते हैं। कुछ समय से एक मैसेज वॉट्सएप पर लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि मोदी सरकार हर हिन्दुस्तानी को 500 रुपए का बैलेंस दे रही। ₹ 500 Balance For Every Indian. Modiji Giving Free Balance. Click here http://balance.modi-gvt.in.

ऐसी लिंक पर क्लिक करते ही आपका नाम और मोबाइल नंबर जैसी बाकी जानकारी मांगी जाती हैं। इसके बाद आपके पर्सनल डेटा को दूसरी कंपनियों को बेच दिया जाता है। इसके बाद ये कंपनियां आपके डेटा का मिसयूज कर सकती हैं। इसके अलावा ऐसी ज्यादातर लिंक में वायरस होता है, जिसकी वजह से आपके मोबाइल में वायरस आ सकता है या फिर आपका पूरा पर्सनल डेटा हैक हो सकता है। इन सभी असुविधा से बचने के लिए ऐसी किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

यहां हम आपको कुछ लिंक बता रहे हैं, जिन पर बिल्कुल क्लिक न करें।

  1. m-free.in
  2. iphone6s-at-1rs.in
  3. k3-note-at-499rs.in
  4. modi-gvt.in (balance.modi-gvt.in)
  5. fastrack-at-99rs.in
  6. mi5-at-499rs.in
  7. online-sale.in (freejio.online-sale.in, jiosim.online-sale.in)
  8. free-erecharge.in
  9. 500recharge.in
  10. 1000recharge.in
  11. redmi-note4-sale.in
  12. 30gb-trial.4g-lyf.in
  13. 4g-sim-free.win5.in
  14. joinjio.club
  15. jio-mobile-offer.com

बता दें कि लोगों को ठगने और मूर्ख बनाने के लिए ये वेबसाइट मोदी, पीएम मोदी, मोदी सरकार, जियो जैसे शब्दों का यूज अपने साइट ऐड्रेस में करती हैं। इस तरह के नामों की साइट देखकर यूजर्स अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं और फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। इसीलिए इस तरह की किसी भी योजना के नाम पर आने वाले वायरल मैसेज से सावधान रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
a fake news nowadays viral on whatsapp where pm modi is giving Rs 500 free balance to every Indian.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X