Home
News

पीएम नरेंद्र मोदी के YouTube चैनल पर 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स पार, दूसरे नंबर पर हैं यह नेता

• पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मंगलवार को 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स पूरे हो गए है।
• इसके बाद वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक सब्सक्राइबर्स ब्राजील के जेयर बोल्सोनारो के 36 लाख है।
• जबकि लोकप्रिय भारतीय नेताओं में राहुल गांधी के 5.25 लाख सब्सक्राइबर्स है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को YouTube पर 10 मिलियन (1 करोड़) सब्सक्राइब को पार कर लिया। उनके सबसे करीबी वैश्विक नेता ब्राजील के जेयर बोल्सोनारो हैं, जिनके अभी YouTube पर 36 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के YouTube चैनल पर 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स पार, दूसरे नंबर पर हैं यह नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के YouTube चैनल पर पूरे हुए 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और अब एक नया कारनामा किया है। उनके यूट्यूब चैनल पर 1 करोड़ यानी 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे हो गए है जो पूरी दुनिया में किसी नेता के YouTube चैनल पर सबसे ज्यादा है और उसके बाद बोल्सोनारो का नम्बर आता है।

वहीं जैर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) के बाद मेक्सिको के मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर हैं, जिनके आधिकारिक YouTube चैनल पर अभी 30.7 लाख YouTube सब्सक्राइबर्स हैं।

सूची में अगले 28.8 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो हैं। इस बीच, व्हाइट हाउस के 19 लाख सब्सक्राइबर्स हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के 7.043 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी भी इस लिस्ट में शामिल हैं उनके यूट्यूब चैनल पर कुल 5.25 लाख सब्सक्राइबर्स हैं और वो भारत के दूसरे सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले नेता है।

उनके बाद शशि थरूर (4.39 लाख), असदुद्दीन ओवैसी (3.73 लाख), एमके स्टालिन (2.12 लाख) और मनीष सिसोदिया (1.37 लाख) सब्सक्राइबर्स के साथ लिस्ट में बने हुए हैं।

पीएम मोदी के फिलहाल ट्विटर पर 7.53 करोड़, इंस्टाग्राम पर 6.5 करोड़ और फेसबुक पर 4.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का YouTube चैनल 26 अक्टूबर, 2007 को शुरू किया गया था और वर्तमान में इसे 1,643,140,189 से अधिक बार देखा जा चुका है।

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 70 मिलियन व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो 2019 में काशी में दिव्यांगों से मिले स्वागत को दर्शाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
PM Narendra Modi's YouTube channel crosses 10 million subscribers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X