PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे e-RUPI प्लेटफॉर्म को लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए e-RUPI नाम से डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे। वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा डवलप किया गया प्लेटफॉर्म लोगों को डिजिटल पेमेंट करने में मदद करेगा।

PMO ने कहा कि यह कल्याणकारी सेवाओं की लीक-प्रूफ डिलीवरी सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल होने की उम्मीद है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि आज यानि 2 अगस्त 2021 को शाम 4:30 बजे, ई-रुपी (e-RUPI) प्लेटफॉर्म को लॉन्च करेंगे।
e-RUPI प्लेटफॉर्म में मिलेंगे ये फायदे
हमने नीचे कुछ बेनीफिट्स बताए है जो आपको e-RUPI प्लेटफॉर्म में मिलेंगे।
1) e-RUPI एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है।
2) यह प्लेटफॉर्म सर्विस स्पोंसर्स और लाभार्थियों को डिजिटल रूप से जोड़ने में मदद करेगा।
3) यह विभिन्न वेल्फेयर सर्विस की लीक-प्रूफ डिलीवरी को सुनिश्चित करेगा।
4) e-RUPI एक QR कोड या SMS स्ट्रिंग-आधारित e-Voucher के रूप में काम करता हैं।
5) ई-रुपी सेवाओं के प्रायोजकों को बिना किसी फिजिकल इंटरफेस के डिजिटल तरीके से लाभार्थियों और सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ जोड़ता है।
6) इसके अलावा ये यह भी सुनिश्चित करता है कि ट्रांजेक्सन पूरा होने के बाद ही सर्विस प्रोवाइडर को भुगतान किया जाए।
8) नियमित भुगतान के लिए उपयोग करने के अलावा इस प्लेटफॉर्म का उपयोग आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, उर्वरक सब्सिडी आदि में किया जा सकता हैं। साथ ही वाउचर का उपयोग निजी क्षेत्र द्वारा अपने एम्प्ल्योई वेल्फेयर और कॉर्पोरेट सोशल जिम्मेदारी प्रोग्राम के लिए भी किया जा सकता है।
इस प्रकार भारत सरकर का यह पेमेंट प्लेटफॉर्म लोगों को ऑनलाइन पैसे भेजने में मदद करेगा और साथ ही सरकार ने यह भी कहा है कि यह एक लीक-प्रूफ डिलीवरी सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल होने की उम्मीद है जिसे आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉन्च करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







