Poco C3: 10 लाख से ज्यादा यूुनिट्स बिके, दो दिन और जारी रहेगी सेल
पोको कंपनी ने पिछले एक साल में अपने बहुत सारे स्मार्टफोन्स को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। उनमे में से एक स्मार्टफोन का नाम Poco C3 है। इस स्मार्टफोन को यूज़र्स काफी पसंद कर रहे हैं। पोको इंडिया ने इस बात का प्रमाण देते हुए जानकारी दी कि कहा कि Poco C3 ने भारत में बिक्री के मामले में 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। पोको सी3 स्मार्टफोन के 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स अभी तक बिक चुके है।
इस फोन के बारे में आपको बता दें कि इस फोन को पिछले महीने अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में काफी अच्छा फोन है। इस फोन का कंप्टीशन Samsung Galaxy M01, Realme C11, Infinix Smart 4 Plus जैसे कई स्मार्टफोन्स से है।
Poco C3 का डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। ये एक एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ कंपनी ने 4 जीबी तक का रैम सपोर्ट दिया है। इस फ़ोन में 5000 mAh की बैटरी मौजूद है, जो 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस और तीसरा कैमर 2 मेापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा दिया हुआ है।
कीमत और बिक्री
इसका पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए है। इसके अलावा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है। इस फोन को आर्कटिक ब्लू, लाइम ग्रीन और मैट ग्रीन रंग में बिक्री के लिए पेश किया गया है। हालांकि आजकल चल रहे सेल में आप इस फोन को कम कीमत यानि डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
पोको का सेल
आपको बता दें कि फिलहाल भारत में गणतंत्र दिवस सेल चल रहे हैं और इस सेल में पोको के लगभग सभी स्मार्टफोन पर अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल रहा है क्योंकि Poco अपना सेल भी चला रही है, जिसके बारे में हमने आपको बताया भी था।
'द डील ऑफ द डैकेड'
पोको कंपनी ने अपने इस सेल के बारे में ट्वीट करके हुए लिखा है कि, The deal of the Decade यानि इस दशक की सबसे शानदार डील। इसके अलावा इस ट्वीट में पोको कंपनी ने जानकारी दी है कि Poco X3 और Poco M2 Pro को ऐसी कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें पहले कभी भी नहीं किया गया।
पोको के कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट
इस सेल में पोको फोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट की बात करें तो Poco M2 को 9,999 रुपए की जगह 8,499 में खरीद सकते हैं। वहीं Poco X3 को 16,999 रुपए की जगह 13,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Poco M2 Pro को 12,999 रुपए की जगह 10,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Poco C3 को 7,499 रुपए की जगह 6,299 रुपए में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








