Home
News

Poco C3 होगा नया पोको स्मार्टफोन, कीमत और कलर हुआ लीक

Poco C3 एक नया पोको का फोन है, जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है। एक टिप्सटर के मुताबिक इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट कंपनी दे सकती है, जिसकी कीमत 10,990 रुपए है। हालांकि इसके अलावा इस फोन में क्या-क्या स्पेसिफिकेशंस होंगे, इसके बारे में अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं दी गई है।

Poco C3 होगा नया पोको स्मार्टफोन, कीमत और कलर हुआ लीक

इस फोन का एक मॉडल नंबर लीक हुआ है, जिसका मॉडल नंबर M2006C3MI है। इस फोन की लॉन्च डेट के बारे कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। हाल ही में पोको कंपनी ने एक नया फोन Poco X3 NFC को लॉन्च किया है। इस फोन की दुनियाभर के मार्केट में काफी चर्चाएं हो रही है।

मीडिया में आ रही एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन के 10,000 यूनिट्स सिर्फ 30 मिनट में बिक गए। आपको बता दें कि इस फोन को काफी आकर्षित फीचर और इनोवेटिव डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इस वजह से इस फोन को खरीदने में लोग काफी इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। हालांकि इस फोन को फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। इस फोन को अभी सिर्फ यूरोप में लॉन्च किया गया है।

इस फोन की कुछ खास स्पेसिफिकेशंस

इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 6GB RAM + 64GB देने वाली है, इस बात का भी पता लीक वीडियो से चल गया है। इसके अलावा इस फोन का प्रीमियम वर्ज़न 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। वहीं इस फोन का में कंपनी 6.67 इंच की डिस्प्ले और एक एलसीडी डिस्प्ले भी दे सकती है। इस फोन के डिस्प्ले के टॉप में बीचो-बीच कंपनी एक पंच होल डिस्प्ले दे सकती है। जिसमें 20 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

5,160 एमएएच की बैटरी इस फोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें कंपनी ने काफी सारे खास फीचर्स दिए हैं। इस फोन में कंपनी ने 5,160 एमएएच की बैटरी के साथ 32 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco C3 is a new Poco phone, which is going to be launched soon. According to a tipster, the company can give variants of 4 GB RAM and 64 GB storage in this phone, which is priced at Rs 10,990. However, apart from this, no definitive information has been given about what the specifications will be in this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X