7000 हजार से भी कम में POCO ला रहा तगड़ा फोन, मिलेगी 5200mAh की बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
POCO ने भारतीय मार्केट में एक नए अफोर्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने का एलान किया है। कंपनी पिछले साल लॉन्च किए गए पोको सी61 के सक्सेसर के तौर पर POCO C71 स्मार्टफोन को लेकर आ रही है। इसकी एंट्री इंडिया में 4 अप्रैल को होगी।
पोको ने लॉन्च से पहले किफायती फोन के मेन स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 7,000 रुपये की कीमत वाले सेगमेंट में कई खासियतें लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स।

सबसे बड़ा और आंखों के लिए सेफ डिस्प्ले
पोको C71 में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह इस कीमत में सेगमेंट का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। साथ ही, यह सेगमेंट का सबसे आंखों के लिए सेफ डिस्प्ले भी है, जिसमें TUV लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन सर्टिफिकेशन हैं। यह वेट डिस्प्ले सपोर्ट के साथ भी आता है, यानी गीले हाथों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन्स
फोन में स्प्लिट-ग्रिड डिजाइन और आकर्षक कैमरा डेको है। यह पावर ब्लैक, कूल ब्लू और डेजर्ट गोल्ड कलर्स में उपलब्ध होगा। पोको C71 में IP52 रेटिंग भी है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाती है।
इस फोन में पावर के लिए 5200mAh की बैटरी मिलेगी, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी है। यह 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में चार्जर भी मिलेगा। पोको का दावा है कि यह बैटरी 3 साल बाद भी 80% हेल्थ बनाए रखेगी।
कैमरा और परफॉर्मेंस
पोको C71 में 32MP का रियर कैमरा है, साथ में एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोटोग्राफी को मजेदार बनाने के लिए 7 फिल्म फिल्टर्स भी हैं। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जो AnTuTu पर 300K+ स्कोर का वादा करता है। इसमें 6GB रैम है, जिसके साथ 6GB वर्चुअल रैम भी मिलेगी। स्टोरेज को 2TB तक माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट
फोन एंड्रॉइड 15 के साथ एंट्री लेगा। पोको ने 2 साल के ओएस अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक और डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। पोको C71 लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। यह फोन कम कीमत में शानदार फीचर्स का कॉम्बिनेशन देता है, जो बजट यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








