Home
News

9 दिसंबर को एंट्री मारेगा POCO C85 5G, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से होगा लैस

स्मार्टफोन ब्रांड POCO इंडियन मार्केट में अपना नया और किफायती 5G स्मार्टफोन POCO C85 5G, लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि यह फोन 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे फोन का डिजाइन और कई धांसू फीचर्स सामने आ गए हैं। अगर आप कम बजट में एक दमदार 5G फोन की तलाश में हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

9 दिसंबर को एंट्री मारेगा POCO C85 5G

POCO C85 5G संभावित और कन्फर्म स्पेक्स

दमदार बैटरी और चार्जिंग: इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 6,000mAh की जंबो बैटरी है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

रिवर्स चार्जिंग फीचर: खास बात यह है कि इसमें 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, यानी आप इस फोन का इस्तेमाल पावर बैंक की तरह करके अपने अन्य गैजेट्स (जैसे ईयरबड्स) चार्ज कर सकते हैं।

कैमरा सेटअप: कंपनी ने टीजर के जरिए कन्फर्म किया है कि फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी AI सेंसर शामिल है। वहीं, लीक रिपोर्ट्स और गूगल प्ले कंसोल के अनुसार, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

डिजाइन और डिस्प्ले: टीजर में फोन का एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल ऊपर राइट साइड में दिखाई दे रहा है, जिसके साथ बैक पैनल पर वर्टिकल पोको ब्रांडिंग है। फोन को कम से कम एक पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। सामने की तरफ इसमें वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलने की उम्मीद है।

कहां होगी बिक्री?

POCO C85 5G की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart के जरिये होगी। कीमत का खुलासा 9 दिसंबर को लॉन्च इवेंट के दौरान किया जाएगा, लेकिन खूबियों को देखते हुए इसे बजट कैटेगरी में ही रखा जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X