Poco F1 को Android 10 बेस्ड MIUI 11 अपडेट मिलना हुआ शुरू
Poco F1 को भारत में एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिलना अब शुरू हो गया है। अगर आपके पास भी पोको एफ 1 है तो आपके फोन में भी एंड्रॉयड 10 का अपडेट आ गया होगा और अगर नहीं आया तो आप इंतजार कीजिए थोड़े दिन में आपके फोन में भी ये अपडेट आ जाएगा।

Poco F1 में Android 10 पर बेस्ड MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। हालांकि आपको बता दें कि फिलहाल ये अपडेट पोको एफ 1 के सभी फोन्स में नहीं मिला है। इस अपडेट को धीरे-धीरे एक-एक कर सभी फोन में दे दिया जाएगा। इस फोन को अगस्त 2018 में लॉन्च किया गया था और उस वक्त इस फोन में कंपनी ने एंड्रॉयड 8.1 ओरिओ पर बेस्ड MIUI 9.6 अपडेट दिया था।
इस अपडेट की खास बात
आपको बता दें कि ये अपडेट एक-एक करके सभी शाओमी और कुछ अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन्स में आता जा रहा है। अब ये अपडेट शाओमी के ही एक सब-ब्रांड पोको में भी आ गया है। पोको एफ सीरीज का पहला और एक मात्र स्मार्टफोन पोको एफ1 में अब इस अपडेट को जारी कर दिया है। आपको बता दें कि ये अपडेट फोन के सॉफ्टवेयर वर्ज़न को 11.0.4.0.QEJMIXM पर अपडेट करता है।
जनवरी में पोको एफ 1 में एंड्रॉयड 10 का अपडेट को शुरू करने के लिए टेस्ट किया जा रहा था और अब मार्च में ये अपडेट मिलना शुरू हो गया है। पोको एफ 1 लॉन्च के वक्त में जिस कीमत पर लॉन्च किया गया था, अब इस फोन की कीमत भी काफी कम हो गई है। आप फ्लिपकार्ट, अमेज़न की साइट पर जाकर इस फोन के तत्काल कीमत को जान सकते हैं।
Poco F1 की पुरानी कीमत
शाओमी के सब-ब्रांड Poco ने अपने पहले स्मार्टफोन POCO F1 को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। 19,999 रुपये में यूजर्स 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज को खरीद सकते हैं। वहीं POCO F1 स्मार्टफोन के टॉप-एंड वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने स्मार्टफोन को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है।


Click it and Unblock the Notifications