Poco F1 की Flipkart और Mi.com पर बिक्री शुरू
Xiaomi के नए सब ब्रांड Poco की चर्चा आजकल चारों तरफ फैली हुई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पोको ने अपना पहला स्मार्टफोन Poco F1 इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस नए फोन की तुलना वनप्लस के प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus6 से की जा रही है। इस स्मार्टफोन में कई खास फीचर्स है जिसकी वजह से यूजर्स इसका इस्तेमाल जल्द से जल्द करना चाह रहे हैं।

Poco F1 की बिक्री शुरू
हालांकि यूजर्स का अब यह इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि Poco F1 की बिक्री इंडिया में शुरू हो चुकी है। आज दोपहर 12 बजे से इस फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है। यूजर्स इस नए स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम से खरीद सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि यह स्मार्टफोन शाओमी के नए सब ब्रांड पोको का पहला स्मार्टफोन है। इस फोन की टक्कर OnePlus6 और Asus Zenfone 5Z से होने वाली है।
अब ऐसा क्यों होगा वो आपको इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स पढ़ने के बाद पता चल जाएगा। सबसे पहले इस स्मार्टफोन के कीमत की बात करते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा वेरिएंट 29,999 रुपये का है। कंपनी ने इस फोन के चार वेरिएंट को मार्केट में उतारा है।
Poco F1 के सभी वेरिएंट की कीमत
पोको एफ 1 के 6 जीबी रैम औऐर 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 20,999 रुएप है वहीं 6 जीबी रैम के साथ ही 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है। इनके अलावा 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपए है। इन तीन वेरिएंट के अलावा इस फोन का एक चौथा वेरिएंट है जो सबसे ज्यादा मंहगा है। यह पोको एफ 1 का एक आर्मर्ड एडिशन है, जिसकी कीमत 29,999 रुपए है।
अब इस नए स्मार्टफोन के चारों वेरिएंट के कीमत की OnePlus6 या Asus Zenfone 5Z की कीमत से तुलना करें तो इस फोन के सबसे मंहगे वेरिएंट की कीमत भी इन दोनों फोन से कम है। जबकि फीचर्स में पोको एफ 1 इन स्मार्टफोन से पीछे नहीं है। अब आइए पोको एफ 1 के फीचर्स पर नजर डालते हैं।
Poco F1 के फीचर्स
स्मार्टफोन में 6.18 इंच फुलएचडी है जिसका रेजॉल्यूशन 1080x2246 पिक्सल है जो कि आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। ये डिस्प्ले नॉच के साथ पेश की गई है। स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है जो 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल है। वहीं सेल्फी के लिए एआई मोड के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लिक्विडकूल तकनीक से लैस ये स्मार्टफोन लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड मीयूआई 9.6 पर रन करेगा। बता दें कि ये मीयूआई का स्पीड-ऑप्टिमाइज्ड वर्जन है। स्मार्टफोन की बैटरी 4000 एमएएच है जो 18 वाट के चार्जिंग सपॉर्ट से लैस है वहीं ये क्विक चार्ज 3 भी सपॉर्ट करती है। वहीं यूजर्स के लिए ये स्मार्टफोन रोस्सो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications