Poco F1 को जल्दी मिलेगा Android 10 आधारित MIUI 11 अपडेट
Poco F1 स्मार्टफोन को कंपनी ने अगस्त 2018 में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के बारे में काफी चर्चाएं हुई थी और यूज़र्स के बीच में इस फोन ने काफी अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल की है। अब Poco F1 को Android 10 का अपडेट मिल गया है। Poco F1 को एंड्रॉयड 10 पर आधिरित MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल आरओएम अपडेट जारी किया गया है।

इस अपडेट की खास बात
आपको बता दें कि ये अपडेट एक-एक करके सभी शाओमी और कुछ अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन्स में आता जा रहा है। अब ये अपडेट शाओमी के ही एक सब-ब्रांड पोको में भी आ गया है। पोको एफ सीरीज का पहला और एक मात्र स्मार्टफोन पोको एफ1 में अब इस अपडेट को जारी कर दिया है। आपको बता दें कि ये अपडेट फोन के सॉफ्टवेयर वर्ज़न को 11.0.4.0.QEJMIXM पर अपडेट करता है।
आपको बता दें कि फिलहाल एंड्रॉयड 10 पर आधिरित ये अपडेट बीटा को टेस्ट करने वालों और एमआई पायलट यूज़र्स के लिए है लेकिन जल्द ही इस अपडेट को पोको एफ1 के सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि इस अपडेट का टेस्ट सफल रहा तो जल्द ही इस अपडेट को सभी यूज़र्स के लिए रिलीज कर दिया जाएगा। इस अपडेट की साइज की बात करें तो Android 10 पर आधारित MIUI 11 अपडेट का डाउनलोड करने में 1.9 जीबी डेटा खर्च होगा।
Poco F1 की कीमत
शाओमी के सब-ब्रांड Poco ने अपने पहले स्मार्टफोन POCO F1 को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। 19,999 रुपये में यूजर्स 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज को खरीद सकते हैं। वहीं POCO F1 स्मार्टफोन के टॉप-एंड वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने स्मार्टफोन को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है।
बता दें शाओमी ने एक स्पेशल ऑर्मर एडिशन भी लॉन्च किया है, जिसमें कैवलार बैक पैनल दिया गया है। जो दो स्टोरेज ऑपशन के साथ आता है। जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन शामिल हैं। इसकी कीमत 23,999 और 28,999 रुपये है। हालांकि अब इन स्मार्टफोन्स की कीमत कम हो गई है। आप फ्लिपकार्ट, अमेज़न पर जाकर इस फोन की मौजूदा कीमत को देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








