Home
News

Poco F2 की टीज़र हुआ जारी और स्पेसिफिकेशंस हुई लीक, जल्द होगा लॉन्च

नए साल यानि 2021 की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ नए फोन की लॉन्चिंग न्यूज़ भी आनी शुरू हो गई है। पोको कंपनी ने अपने आने वाले नए फोन Poco F2 को टीज़ किया है। इस टीज़ के जारी होने के बाद कहा जा रहा है कि ये फोन भी जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है।

2020 की उपलब्धियों को पोको ने वीडियो में दिखाया

2020 की उपलब्धियों को पोको ने वीडियो में दिखाया

दरअसल, पोको ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें 2020 की उनकी उपलब्धियों को दिखाया गया है। उन्हीं उपलब्धियों में पोको कंपनी ने Poco F2 को भी टीज़ किया है। पोको कंपनी ने अपने वीडियो में अपने 10 लाख फोन को 2020 में बेचने और भारत के ऑनलाइन स्मार्टफोन ब्रांडस की लिस्ट में चौथे स्थान पर रहने वाली उपलब्धि के बारे में बताया है।

वीडियो में दिखी नए पोको फोन की झलक

वीडियो में दिखी नए पोको फोन की झलक

टिप्सटर अभिषेक यादव ने शाओमी के टेलिग्राम ग्रुप के जरिए पोको एफ 2 के बारे में कुछ जानकारी दी है। टिप्सटर के मुताबिक इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया गया है वहीं ये फोन 4,250 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।

120Hz रिफ्रेश रेट वाला होगा फोन

120Hz रिफ्रेश रेट वाला होगा फोन

इन सबके अलावा इस फोन में एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं इस फोन के पिछले हिस्से में 4 बैक कैमरा भी दिया गया है। टिप्सटर अभिषेक यादव के द्वारा दी गई इन जानकारियों से समझ में आता है कि Poco F2 एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 12 से 15 हजार रुपए हो सकती है।

Poco F2 से उम्मीदें

Poco F2 से उम्मीदें

अब देखना होगा कि पोको कंपनी अपने इस नए फोन यानि Poco F2 को कब लॉन्च करती है और लॉन्च होने के बाद यूज़र्स इस फोन को कितना पसंद करते हैं। 2020 में पोको ने मिड रेंज सेगमेंट में कई फोन को भारत में लॉन्च किया। उन सभी फोन्स ने भारत में काफी सारे यूज़र्स का भरोसा जीता है, ऐसे में इस नए और शानदार रिफ्रेश रेट वाले फोन से भी यूज़र्स को काफी उम्मीदें हैं। अब देखना ये है कि पोको कंपनी का यह नया फोन यूज़र्स की उम्मीदों पर कितना ख़रा उतरता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The new year i.e. 2021 has started and with this the launching news of new phones has also started coming. The Poco company has teased its upcoming new phone Poco F2. After the release of this tees, it is said that this phone is going to be launched soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X