Home
News

Poco F2 Pro आज होगा लॉन्च, यहां देखिए लाइव स्ट्रीमिग

Poco कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। पोको के इस नए स्मार्टफोन का नाम Poco F2 Pro है। इस फोन को कंपनी आज राज GMT+ 8 यानि भारतीय समयनुसार शाम 5 बजे लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की लॉन्चिंग एक लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए की जाएगी। हम अपने इस आर्टिकल में फोन के लाइव लॉन्चिंग लिंक को अटैच करेंगे। आप यहां से Poco F2 Pro के लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

Poco F2 Pro आज होगा लॉन्च, यहां देखिए लाइव स्ट्रीमिग

इस फोन के बारे में बात करें तो इसे कंपनी संभवत: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट और एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ लॉन्च करने जा रही है। इसके अलावा इस फोन के कैमरा सेटअप को लेकर भी यूज़र्स को काफी उम्मीदें हैं। इस फोन को रेडमी के30 प्रो रे रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर देखा जा रहा है।

Poco F2 Pro के फीचर्स

इस फोन में आने वाले कुछ स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो अगर ये फोन रेडमी के30 प्रो का रिब्रांडेड वर्ज़न होता है तो इसमें एक पॉप-अप कैमरा हो सकता है। इसके अलावा ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ आएगा।

इस फोन के कैमरा सेटअप को लेकर यूज़र्स में काफी उम्मीदें हैं। लिहाजा इस फोन में कंपनी 4 यानि क्वॉड कैमरा सेटअप दे सकती है। जिसमें इस फोन का पहला यानि प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी 4,700 mAh की बैटरी दे सकती है।

इस फोन की खास बात और कीमत

इस फोन के कुछ टीज़र्स कंपनी ने हाल में ही में शेयर किए थे। उसे देखकर पता चलता है कि इस फोन में कंपनी नेक्सट जेनरेशन कूलिंग टेक्नोलॉजी देने जा रही है। आपको याद होगा कि इससे पहले Poco F1 में हम लिक्विडकूल थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम देख चुके थे।

इस फोन की कीमत के बारे मे तो शाम को जानकारी मिलेगी लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक Poco F2 Pro को कंपनी 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। इस वेरिएंट की कीमत EUR 570 यानि करीब 46,800 रुपए हो सकती है। रिपोर्ट में किए दावे के अनुसार इस फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसकी कीमत EUR 649 यानि करीब 53,300 रुपए होगी। इसके अलावा एक वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का होगी, जिसकी कीमत कंपनी EUR 749 यानि करीब 61,600 रुपए तय कर सकती है।

Best Mobiles in India

English summary
Poco company is going to launch a new smartphone of its own. This new Poco smartphone is named Poco F2 Pro. The company is going to launch this phone today Raj GMT + 8 i.e. at 5 pm Indian time. The launch of this phone will be done through a live streaming. We will attach the live launching link of the phone in this article.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X