POCO F7 में मिलेगी 7550mAh की बैटरी और 90W चार्जिंग, जानिए कब होगा लॉन्च
अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार भी कर सकते हैं। अगले कुछ हफ्तों में पोको एक दमदार फोन लेकर आ रहा है। POCO F7 नाम से आ रहे फोन को लेकर कई जरूरी डिटेल भी रिवील हो चुकी है। इस फोन को इंडोनेशिया में 25 जून को लॉन्च किया जा रहा है।
इसके बाद भारत में भी इसे लाया जा सकता है। एक रिपोर्ट की मानें तो इसे भारत में भी 25 जून को ही लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बारे में क्या डिटेल सामने आ चुकी है और इसमें क्या स्पेक्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।

बैटरी और चार्जिंग स्पीड
अपकमिंग POCO F7 स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग डिटेल सामने आ गई है। Flipkart माइक्रोसाइट पर यह खुलासा हुआ है कि इस अपकमिंग POCO फोन में 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी होगी। सबसे बड़ी बात, इसमें 7,550mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो सिलिकॉन कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है।
लॉन्च और एक्सपेक्टेड प्राइस
जैसा कि बताया 25 जून को फोन की एंट्री इंडोनेशिया में होने वाली है। टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत लगभग 30,000 रुपये होने की उम्मीद है। यह POCO F6 के बेस वेरिएंट की लॉन्च कीमत के बराबर है।
स्पेसिफिकेशन और डिजाइन लीक के आधार पर
फोन का डिजाइन सामने आ गया है। इसे ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर कलर में अवेलेबल करवाया जा सकता है। सिल्वर वेरिएंट एक स्पेशल ड्यूल-टोन फिनिश के साथ लिमिटेड एडिशन हो सकता है। सभी वेरिएंट्स में पीछे की तरफ एक रेक्टेंगूलर कैमरा आइलैंड होगा जिसमें दो लेंस होंगे।
फोन में फ्लैट साइड्स, गोल कोने, सेल्फी कैमरे के लिए पंच होल और सिमेट्रिकल बेजल्स होंगे। बताया गया है कि इसमें ग्लास बैक, एल्यूमीनियम फ्रेम और IP68 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस होगा।
प्रोसेसर और स्टोरेज
फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 SoC चिपसेट दिया जा सकता है, जो पिछले प्रोसेसर का अपग्रेड वर्जन है। इसे LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। फोन में 2772 × 1280 रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 50MP Sony IMX882 मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलेगा, जबकि सेल्फी के लिए 20MP का सेल्फी शूटर दिया जाएगा। फोन Android 15 पर Xiaomi HyperOS 2 के साथ बूट करेगा। इसमें ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर और Wi-Fi 7 भी मिलेगा।
क्या आपको POCO F7 का इंतजार करना चाहिए?
अगर आप एक मिड-रेंज फोन चाहते हैं जिसमें POCO F6 की तुलना में अपग्रेड किए गए स्पेसिफिकेशन्स हों तो POCO F7 का इंतजार किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








