Home
News

Poco जल्द लॉन्च करेगा दो नए स्मार्टफोन, 16GB तक मिलेगी रैम; बैटरी भी होगी दमदार

Poco F7 Series: पोको ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उसके अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra 27 मार्च को सिंगापुर में ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किए जाएंगे। इसमें F7 Ultra को F-सीरीज की नई फ्लैगशिप डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

यह मॉडल पहले चीन में लॉन्च हुई Redmi K80 सीरीज के ग्लोबल वेरिएंट हो सकते हैं। लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में कई जानकारी सामने आ चुकी है, जिसके बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

Poco जल्द लॉन्च करेगा दो नए स्मार्टफोन

Poco F7 Pro और F7 Ultra में क्या मिलेगा?

पोको एफ7 प्रो और F7 Ultra में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 x 1440 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इन स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी 526 PPI होगी। डिजाइन की बात करें तो फोन में सेंटर अलाइन्ड होल-पंच कटआउट मिलेगा, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में चौकोर कर्व्ड एजेस और पतले बेजल्स होंगे, जो एक स्लिक और मॉडर्न लुक देंगे।

पीछे की तरफ, दोनों फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें रियर कैमरे और LED फ्लैश होंगे। पोको एफ7 प्रो को ब्लू, सिल्वर और ब्लैक कलर में उपलब्ध होने की संभावना है, जबकि F7 Ultra ब्लैक और येलो कलर में आ सकता है।

पोको एफ7 प्रो में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट होने की संभावना है, जो अपने पुराने मॉडल स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 से बेहतर होगा। इसमें 12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। वहीं, Poco F7 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होने की संभावना है, जिससे यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक पावरहाउस बन जाएगा। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलेगा।

कैमरा सेटअप

पोको एफ7 प्रो में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस हो सकता है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। F7 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस हो सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो पोको एफ7 प्रो में 6,000mAh बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं, F7 Ultra में 5,300mAh बैटरी होगी, जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। दोनों ही फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड HyperOS 2 पर रन करेंगे। इन्हें IP68 की रेटिंग मिली होगी।

Poco F7 Pro और F7 Ultra की कीमत और अवेलेबिलिटी

लीक्स के अनुसार, पोको एफ7 प्रो की कीमत Euro 599 (लगभग Rs 57,000) से शुरू हो सकती है, जबकि F7 Ultra की कीमत Euro 749 (लगभग Rs 71,000) हो सकती है। फिलहाल, इनके भारत में लॉन्च होने को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X