Home
News

दो तगड़े फोन लाया POCO, पावरफुल प्रोसेसर और 120W चार्जिंग का सपोर्ट; कैमरा भी है जबरदस्त

POCO ने सिंगापुर में आयोजित हुए ग्लोबल लॉन्च इवेंट में POCO F7 Ultra और F7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन में 6.67 इंच 2K एमोलेड डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बड़ी बैटरी दी गई है। चुनिंदा देशों में इनके लिए सेल भी लाइव हो चुकी है।

इनमें पहली बार अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट फीचर दिया गया है। फोन्स की डिस्प्ले HDR10+ को सपोर्ट करती है। इनमें डॉल्बी विजन और कई खास फीचर्स मिलते हैं। पोको की फ्लैगशिप सीरीज में क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए हैं और इन दोनों फोन की कीमत कितनी रखी गई है। यहां बताने वाले हैं।

Poco ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन

पोको एफ7 अल्ट्रा का टॉप-एंड परफॉर्मेंस

पोको एफ7 अल्ट्रा में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगाया है। साथ में ग्राफिक्स के लिए डेडीकेटेड VisionBoost D7 मिलता है। इसे 120fps गेमिंग, डुअल चैनल आईसलूप कूलिंग सिस्टम और एफिशिएंट टेंपरेचर कंट्रोल के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 512 जीबी तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसमें बेहतर वाई-फाई और ब्लूटूथ परफॉर्मेंस के लिए इनहान्स चिप दी गई है। दोनों फोन में ग्लास बैक और मेटल फ्रेम दिया गया है।

पोको एफ7 अल्ट्रा में 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,300mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसे केवल 13 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसे पानी और धूल से सेफ रखने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है।

Poco ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन

POCO F7 Pro के स्पेसिफिकेशन

POCO F7 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन प्रोसेसर है, जिसे 16 जीबी LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें अल्ट्रा के जैसा ही मेन कैमरा है, लेकिन 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन शाओमी हाइपर 2.0 पर रन करता है। इसमें एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसे 4 साल के ओएस अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिले हुए हैं।

प्राइस और अवेलेबिलिटी

POCO F7 Pro सिल्वर, ब्लू और ब्लैक कलर्स में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 499 USD (लगभग 42,820 रुपये) और 12GB+512GB वेरिएंट के लिए 549 USD (लगभग 47,110 रुपये) है, जिसमें शुरुआती छूट मूल्य क्रमशः 449 USD और 499 USD है। POCO F7 Ultra पोको येलो और ब्लैक कलर्स में आता है।

इसकी कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 649 USD (लगभग 55,690 रुपये) और 16GB+512GB मॉडल के लिए 699 USD (लगभग 59,980 रुपये) है, जिसमें शुरुआती छूट मूल्य क्रमशः 599 USD और 649 USD है। इनकी सेल चुनिंदा देशों में आज से लाइव हो रही है। POCO खरीद के पहले 6 महीनों के भीतर 1 साल के लिए मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी प्रदान कर रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
POCO F7 Ultra and F7 Pro announced for global market check specification and price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X