Home
News

Poco F7 vs iQOO Neo 10: कौन है ₹35,000 के अंदर बेस्ट परफॉर्मेंस स्मार्टफोन?

Poco F7 स्मार्टफोन ग्लोबल और भारतीय मार्केट में लॉन्च हो चुका है। फोन को 35,000 रुपये के सेगमेंट में कंपनी लेकर आई है। इस प्राइस रेंज में यह कई मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। फीचर्स के लिहाज से इसका कंपेरिजन iQOO Neo 10 से भी है।

दोनों ही फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे यह सवाल उठता है कि किस फोन में ज्यादा वैल्यू मिलती है। हम यहां इन दोनों फोन्स का कंपेरिजन करने वाले हैं।

Poco F7 और iQOO Neo 10 में कौन है ज्यादा दमदार

डिजाइन और डिस्प्ले

Poco F7 में डुअल-टोन डिजाइन और पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर RGB लाइटिंग दी गई है, जो इसके गेमिंग और परफॉर्मेंस ओरिएंटेड नेचर की ओर इशारा करती है। इसके अलावा यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आया है, जो डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिहाज से अच्छा है।

वहीं, iQOO Neo 10 में स्क्वैरिकल कैमरा मॉड्यूल और रेस ट्रैक-प्रेरित रियर पैनल दिया गया है, जिससे इसे एक यूनिक लुक मिलता है। लेकिन इसमें IP65 रेटिंग है।

Poco F7: 6.83-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजॉल्यूशन, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस

iQOO Neo 10: 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस

iQOO Neo 10: परफॉर्मेंस और बैटरी

दोनों ही स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। पोको F7 में 12GB LPDDR5x रैम, 24GB तक टर्बो रैम और UFS 4.1 स्टोरेज है। वहीं, iQOO Neo 10 में 16GB LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज है।

दोनों फोन्स परफॉर्मेंस के मामले में पावरफुल हैं, लेकिन Poco F7 को ज्यादा परफॉर्मेंस-सेंट्रिक डिवाइस माना जा रहा है। Poco F7 में 7550mAh बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। दूसरी तरफ iQOO Neo 10 7000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

कैमरा

Poco F7 में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP सेल्फी कैमरा मिलता है। आईकू नियो 10 में भी डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, साथ ही सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फीचर Poco F7 iQOO Neo 10
प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 4 Snapdragon 8s Gen 4
डिस्प्ले 6.83-इंच OLED, 120Hz, 3200 निट्स (पीक) 6.78-इंच AMOLED, 144Hz, 5000 निट्स (पीक)
IP रेटिंग IP68 IP65
बैटरी 7550mAh, 90W फास्ट चार्जिंग 7,000mAh, 120W फास्ट चार्जिंग
रियर कैमरा 50MP मेन (Sony LYT-600) + 8MP अल्ट्रावाइड 50MP मेन (Sony IMX882) + 8MP अल्ट्रावाइड
सेल्फी कैमरा 20MP 32MP
स्टोरेज 24GB Turbo RAM, UFS 4.1 16GB RAM, 512GB UFS 4.1

फाइनल वर्डिक्ट

जहां iQOO Neo 10 बेहतर डिस्प्ले और स्टोरेज ऑप्शन देता है, वहीं Poco F7 में ज्यादा पावरफुल डिजाइन, दमदार बैटरी और IP68 जैसी ड्यूरेबिलिटी दी जा रही है। दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने-अपने तरीके से 'वैल्यू फॉर मनी' साबित हो सकते हैं।

अगर आपका फोकस गेमिंग, लंबी बैटरी और टिकाऊ बॉडी पर है तो Poco F7 बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आपको ब्राइटर डिस्प्ले और बड़ी स्टोरेज की जरूरत है तो iQOO Neo 10 आपके लिए सही रहेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X