POCO F8 सीरीज 26 नवंबर को होगी लॉन्च, Bose ऑडियो और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से होगी लैस
POCO अपनी अपकमिंग F8 सीरीज को 26 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने POCO Global X अकाउंट के जरिए इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। यह लॉन्च इवेंट बाली, इंडोनेशिया में आयोजित होगा। इस सीरीज में दो मॉडल शामिल होने की उम्मीद है- POCO F8 Pro और POCO F8 Ultra।
कंपनी ने खुलासा किया है कि F8 सीरीज स्मार्टफोन्स Bose द्वारा ट्यून किए गए ऑडियो के साथ आएंगे, जिससे ऑडियो क्वालिटी में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। POCO ने यह भी कन्फर्म किया है कि सीरीज में मिलने वाला Bose-ट्यून ऑडियो यूजर्स को प्रीमियम साउंड एक्सपीरियंस देगा, जो इस लाइनअप का एक बड़ा हाइलाइट होगा।

क्या मिल सकता है POCO F8 सीरीज में?
रिपोर्ट के अनुसार, POCO F8 सीरीज को हाल ही में Geekbench पर देखा गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि POCO F8 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि POCO F8 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की उम्मीद है। दोनों ही स्मार्टफोन्स Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलेंगे, जो तेज परफॉर्मेंस और ऑप्टिमाइजेशन के लिए जाना जाता है।
Redmi K90 सीरीज पर आधारित होंगे नए POCO मॉडल?
रिपोर्ट्स के अनुसार, POCO F8 सीरीज चीन में अक्टूबर में लॉन्च हुए Redmi K90 सीरीज पर आधारित हो सकती है। कहा जा रहा है कि POCO F8 Ultra, Redmi K90 Pro Max का रीब्रांड वर्जन हो सकता है, जबकि POCO F8 Pro, Redmi K90 पर आधारित हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो स्पेक्स काफी दमदार होने की उम्मीद है।
POCO F8 Pro: संभावित स्पेसिफिकेशन
POCO F8 Pro में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1156×2510 रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की हाई ब्राइटनेस होगी। कैमरे में 50MP का मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस 2.5x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जा सकता है। फ्रंट में 20MP कैमरा मिलने की संभावना है।
बैटरी 7,100mAh की हो सकती है, जिसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। प्रोसेसर के रूप में Snapdragon 8 Elite और 12GB RAM तक का विकल्प मिल सकता है। फोन Android 16 आधारित HyperOS पर चलेगा।
POCO F8 Ultra: संभावित स्पेसिफिकेशन
POCO F8 Ultra एक बड़ा 6.9-इंच HDR10+ डिस्प्ले लेकर आ सकता है, जिसमें 1200×2608 रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। कैमरा सेटअप भी दमदार होगा- 50MP + 50MP अल्ट्रावाइड + 50MP टेलीफोटो का ट्रिपल कैमरा सिस्टम। फ्रंट में 32MP कैमरा मिल सकता है।
फोन में 7,560mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों होंगे, जिससे यह F-सीरीज में सबसे पावरफुल बैटरी वाला मॉडल बन जाएगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 16GB तक RAM दी जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications