Home
News

Poco F8 Ultra vs Poco F8 Pro: प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी में कौन किस पर भारी? पढ़ें पूरा कंपेरिजन

Poco ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज का धमाका कर दिया है। कंपनी ने Poco F8 Ultra और Poco F8 Pro लॉन्च किए हैं। दोनों ही फोन पावरफुल हार्डवेयर और बोस (Sound by Bose) के शानदार ऑडियो सिस्टम के साथ आते हैं, लेकिन Ultra मॉडल अपने नाम के मुताबिक कुछ मामलों में 'Pro' से काफी आगे है।

अगर आप कंफ्यूज हैं कि इन दोनों में से कौन सा फोन ज्यादा दमदार है, तो यहां पढ़ें इनका डिटेल कंपेरिजन। इस कंपेरिजन से आपको दोनों लेटेस्ट फोन के बारे में आइडिया लग जाएगा।

Poco F8 Ultra vs Poco F8 Pro: प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी में कौन आगे?

1. डिस्प्ले

  • Poco F8 Ultra: इसमें बड़ी 6.9-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है। यह डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जाती है।
  • Poco F8 Pro: यह थोड़ा कॉम्पैक्ट है। इसमें 6.59-इंच का 1080p+ OLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • कॉमन: दोनों ही फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूथ रहती है।

2. परफॉर्मेंस

दोनों फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर पर चलते हैं, लेकिन वर्जन अलग है।

F8 Ultra: इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है, जो इसे परफॉर्मेंस का किंग बनाता है। इसमें 16GB तक RAM का ऑप्शन है।

F8 Pro: इसमें स्टैंडर्ड Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो अपने आप में काफी पावरफुल है, लेकिन Ultra से एक कदम पीछे है।

सॉफ्टवेयर: दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड नए Xiaomi HyperOS 3 पर चलते हैं। कंपनी ने दोनों के लिए 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

Poco F8 Ultra vs Poco F8 Pro: प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी में कौन आगे?

3. कैमरा

कैमरे के मामले में Ultra मॉडल पूरी तरह से बाजी मार ले जाता है।

F8 Ultra (ट्रिपल 50MP सेटअप): इसमें पीछे तीनों कैमरे 50-MP के हैं (मेन + 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो + अल्ट्रावाइड)। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा है।

F8 Pro: इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का 2.5x टेलीफोटो लेंस है, लेकिन अल्ट्रावाइड कैमरा सिर्फ 8MP का है। सेल्फी कैमरा 20MP का है।

4. बैटरी और चार्जिंग

F8 Ultra: इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी है जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

F8 Pro: इसमें 6,210mAh की बैटरी है और यह भी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है (वायरलेस चार्जिंग का जिक्र नहीं है)।

5. कीमत (अनुमानित भारतीय दाम)

  • फिलहाल ये फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए हैं। भारतीय मुद्रा में इनकी कीमतें कुछ इस प्रकार हैं।
  • Poco F8 Ultra: लगभग ₹64,580 (12GB/256GB) से शुरू।
  • Poco F8 Pro: लगभग ₹46,940 (12GB/256GB) से शुरू।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ वायरलेस चार्जिंग चाहते हैं, तो Poco F8 Ultra आपके लिए है। वहीं, अगर आप एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप चाहते हैं जो परफॉर्मेंस में कम न हो लेकिन जेब पर थोड़ा हल्का पड़े, तो Poco F8 Pro एक बेहतरीन विकल्प है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X