Poco Launcher 2.0 हुआ लॉन्च, जानिए इसके क्या-क्या होंगे फायदे
भारत में लगातार स्मार्टफोन की उपयोगिता बढ़ती जा रही है। स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई स्मार्टफोन कंपनियां भी इस बढ़ते शौक का फायदा उठाना चाहती है। हालांकि भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तो विदेशी स्मार्टफोन कंपनियों का जलवा छाया हुआ है। फिलहाल, इन कंपनियों में शाओमी सबसे आगे हैं।

शाओमी के अलावा रियलमी, ओप्पो, वीवो, हुवावे, ऑनर, वनप्लस, सैमसंग, आसुस जैसी अन्य कंपनियां भी भारतीय यूज़र्स का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहीं हैं। चीनी कंपनी शाओमी भारतीय मार्केट में अपने दबदबे को कायम रखना चाहती है इसलिए वो हमेशा अपने स्मार्टफोन्स को दमदार बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करता रहता है।
बता दें, कंपनी ने अपने Poco F1 स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया था। कंपनी ने अपने Poco F1 स्मार्टफोन में flagship Snapdragon 845 chipset के साथ 8जीबी तक रैम और 256जीबी स्टोरेज को पेश किया था। कंपनी ने अपने एंड्रॉयड फोन के लिए Poco Launcher को पेश किया था।
बता दें, अब इसे नया अपडेट देकर Poco Launcher 2.0 के नाम से लॉन्च किया गया है। यह ऐप फ्री है और इसे गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यूजर्स इसे किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
Poco Launcher 2.0 फीचर्स
Poco Launcher 2.0 के फीचर्स की बात की जाए तो इसके डिफॉल्ट में ऐप ड्रॉअर में वाइट बैकग्राउंड दिया गया है। वहीं, मेन इमेज सेम टाइम में डार्क मोड दिया गया है। Poco Launcher 2.0 काफी सारे कस्टमाइज्ड ऑप्शन के साथ आता है, जहां से ऐप को मैनेज किया जा सकता है।कंपनी ने अपने लॉन्च को काफी इंटेलीजेंट तरीके से तैयार किया है।
ऐप entertainment, communication, lifestyle को अधिक कस्टमाइज कर देता है। बता दें, कंपनी ने अपने लॉन्चर को इस बार नोटिफिकेशन बैज के लिए कस्टमाइज किया है। यूजर्स अपने हिसाब से square, circle जैसे कई आइकन को चुन सकते हैं। स्क्रीन लॉक को डबट टैप करके लॉक करने का ऑप्शन भी शामिल किया गया है। कंंपनी का पोको एफ1 काफी पॉप्युलर स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी ने इस फोन को गेमर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया था।


Click it and Unblock the Notifications








