Poco M2 ने पहली सेल में ही तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए अगली सेल की तारीख
Poco M2 को कल पहली बार सेल में उपलब्ध कराया गया था और इस फोन ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पोको कंपनी के इस फोन के 1,30,300 यूनिट्स पहले सेल में ही बिक गए। ये कंपनी की पहली ही सेल थी। इस फोन के बारे में पहले भी दावा किया जा रहा था कि यह एक बजट फोन है और इसे काफी सारे लोग खरीदना पसंद करेंगे।
21 सितंबर को होगी अगली सेल
अब जो लोग इस फोन को कल नहीं खरीद पाए हैं उनके लिए बता दें कि इस फोन की अगली फ्लैश सेल 21 सितंबर को होगी। इस फोन को फिर से फ्लिपकार्ट पर ही बेचा जाएगा। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की फुल एचडी+ फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक हेलियो जी80 चिपसेट प्रोसेसर के रूप में दिया है। इस प्रोसेसर के साथ इस फोन में कंपनी ने 6 जीबी रैम का ऑप्शन भी दिया है।
5000 एमएएच की बैटरी
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन के बैटरी बैकअप के बारे में कंपनी का दावा है कि इसके साथ 26 दिनों का स्टैडबाय टाइम मिलेगा। वहीं इस फोन के साथ 25 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 12 घंटे का गेमिंग टाइम भी मिलेगा। इसके अलावा इस फोन के स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने पिछले हिस्से में 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है।
इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ कैमरा सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक एआई सेल्फी कैमरा भी दे रखा है।
इस फोन की कीमत
इस फोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 10,999 रुपए है। इस फोन का दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 12,499 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








