Poco M2 की आज होगी पहली सेल, जानिए कीमत, डिस्काउंट, ऑफर और फीचर्स
Poco M2 को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। अब इस स्मार्टफोन को आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन को आप अब से कुछ देर बाद दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को पोको कंपनी ने कुछ ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए पेश किया है।

अगर आप इस फोन को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस फोन की ईएमआई ट्रांजैक्शन करेंगे तो आपको 750 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिटा कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 5% का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा आपको इस फोन को खरीदने पर 1,223 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल सकती है।
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की फुल एचडी+ फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक हेलियो जी80 चिपसेट प्रोसेसर के रूप में दिया है। इस प्रोसेसर के साथ इस फोन में कंपनी ने 6 जीबी रैम का ऑप्शन भी दिया है।
5000 एमएएच की बैटरी
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन के बैटरी बैकअप के बारे में कंपनी का दावा है कि इसके साथ 26 दिनों का स्टैडबाय टाइम मिलेगा। वहीं इस फोन के साथ 25 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 12 घंटे का गेमिंग टाइम भी मिलेगा। इसके अलावा इस फोन के स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
क्वॉड कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने पिछले हिस्से में 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ कैमरा सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक एआई सेल्फी कैमरा भी दे रखा है।
इस फोन में टाइप सी पोर्ट, आईआर ब्लास्टर, हेडफोन जैक समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी कंपनी ने दिया है। वहीं इस फोन को कंपनी ने P2i के साथ भी प्रोटेक्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications








