Poco M2: 15 सिंतबर को होगी पहली सेल, जानिए उस दिन के ऑफर्स और डिस्काउंट
Poco M2 को कुछ दिन पहले भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को काफी सारे खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कम कीमत में ज्यादा रैम प्रोवाइड करना है। इस फोन को खरीदने के लिए लोग बेताब हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगाा और इस फोन का सेल टीज़र फ्लिपकार्ट पर जारी कर दिया गया है।

Poco M2 की पहली बिक्री
इस फोन को पहली बार 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को खरीदने पर आपको आईसीआईसीआई बैंक और फेडरेल बैंक की तरफ से कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट्स मिलेंगे। इन दोनों बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर आपको ₹750 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा आपको इस फोन में ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की फुल एचडी+ फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक हेलियो जी80 चिपसेट प्रोसेसर के रूप में दिया है। इस प्रोसेसर के साथ इस फोन में कंपनी ने 6 जीबी रैम का ऑप्शन भी दिया है।
5000 एमएएच की बैटरी
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन के बैटरी बैकअप के बारे में कंपनी का दावा है कि इसके साथ 26 दिनों का स्टैडबाय टाइम मिलेगा। वहीं इस फोन के साथ 25 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 12 घंटे का गेमिंग टाइम भी मिलेगा। इसके अलावा इस फोन के स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने पिछले हिस्से में 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ कैमरा सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक एआई सेल्फी कैमरा भी दे रखा है।
इस फोन में टाइप सी पोर्ट, आईआर ब्लास्टर, हेडफोन जैक समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी कंपनी ने दिया है। वहीं इस फोन को कंपनी ने P2i के साथ भी प्रोटेक्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications