Home
News

Poco M2 यूज़र्स के लिए खुशख़बरी, फोन में आए सिस्टम-वाइड एनिमेशन, अल्ट्रा-बैटरी सेवर मोड जैसे कई फीचर्स

Poco M2 पोको कंपनी का एक बेहतरीन फोन है। इस फोन को लॉन्च होने के बाद से यूज़र्स ने काफी पसंद किया है। इस फोन को अब नए अपडेट मिलने शुरू हो गए है। Poco M2 को भारत में MIUI 12 ग्लोबल स्टेबल का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। आपको बता दें कि Poco M2 में ये अपडेट दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। इस लेटेस्ट अपडेट के वर्ज़न नंबर की बात करें तो वो 1 MIUI 12.0.1.0.QJRINXM है।

Poco M2 यूज़र्स के लिए खुशख़बरी, कई नए अपडेट से लैस हुआ फोन

Poco M2 को मिला नया अपडेट

आपको बता दें कि पोको के बाकी स्मार्टफोन्स जैसे Poco X2, Poco M2 Pro और Poco F1 को ये अपडेट पहले ही मिल चुका है। अगर आप Poco M2 यूज़ करते हैं और अभी तक आपको ये नया MIUI 12 का अपडेट नहीं मिला है तो आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और इस अपडेट को मैनुअली डाउनलोड करके अपने फोन को अपडेट करें। वहीं अगर आपको पहले से ही इस अपडेट का नोटिफिकेशन आ चुका है तो उसे डाउनलोड करके अपने फोन को अपडेट करें।

MIUI 12 के फीचर्स

इस अपडेट का साथ Poco M2 यूज़र्स को भी MIUI 12 के फीचर्स का फायदा होगा। इस नए अपडेट के बाद आपके फोन का सिक्योरिटी फीचर्स, डार्क मोड फीचर्स, सिस्टम-वाइड एनिमेशन, विजुअलाइज़ेशन, अल्ट्रा-बैटरी सेवर मोड जैसे कई नए फीचर्स फोन में शामिल हो जाएंगे।

5000 एमएएच की बैटरी वाला फोन

इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन के बैटरी बैकअप के बारे में कंपनी का दावा है कि इसके साथ 26 दिनों का स्टैडबाय टाइम मिलेगा। वहीं इस फोन के साथ 25 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 12 घंटे का गेमिंग टाइम भी मिलेगा। इसके अलावा इस फोन के स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने पिछले हिस्से में 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ कैमरा सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक एआई सेल्फी कैमरा भी दे रखा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Poco M2 is a great phone from the Poco company. Users have liked this phone since its launch. This phone has now started receiving new updates. Poco M2 has started receiving MIUI 12 global stable update in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X