Home
News

Poco M2 कल से फ्लिपकार्ट पर ओपन सेल के लिए उपलब्ध

Poco M2 को कल से ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन को खरीदने की इच्छा रखने वाले यूज़र्स कल से फ्लिपकार्ट पर कहीं भी कभी भी इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन को इसी महीने 15 सितंबर को पहली बार फ्लैश सेल में बिक्री के लिए पेश किया गया था।

Poco M2 कल से फ्लिपकार्ट पर ओपन सेल के लिए उपलब्ध

अब 30 सितंबर से ये फोन ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आप किसी अच्छे मिडरेंज फोन को खरीदना चाह रहे हैं तो आप इस फोन यानि Poco M2 को खरीद सकते हैं। इस फोन को कल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस फोन की कीमत

इस फोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत सिर्फ 10,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 12,499 रुपए है। इस फोन को पिच ब्लैक, स्लेट ब्लू और ब्रिक रेड कलर में बिक्री के लिए पेश किया गया है।

इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की फुल एचडी+ फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक हेलियो जी80 चिपसेट प्रोसेसर के रूप में दिया है। इस प्रोसेसर के साथ इस फोन में कंपनी ने 6 जीबी रैम का ऑप्शन भी दिया है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने पिछले हिस्से में 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ कैमरा सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक एआई सेल्फी कैमरा भी दे रखा है।

5000 एमएएच की बैटरी

इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन के बैटरी बैकअप के बारे में कंपनी का दावा है कि इसके साथ 26 दिनों का स्टैडबाय टाइम मिलेगा। वहीं इस फोन के साथ 25 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 12 घंटे का गेमिंग टाइम भी मिलेगा। इसके अलावा इस फोन के स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco M2 is being made available for open sale from tomorrow. Users wishing to buy this phone can buy this phone anytime anywhere on Flipkart from tomorrow. This phone was first introduced for sale in a flash sale on September 15 this month.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X