Poco M2 Pro को आज एक बार फिर फ्लिपकार्ट सेल में खरीदने का मौका
Poco M2 Pro को आज एक बार फिर फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। अगर आप अभी तक इस फोन को खरीद नहीं पाएं और इसे खरीदने की इच्छा है तो आप इसे आज यानि 8 अगस्त, दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं।
Flipkart Big Saving Days Sale
आपको बता दें कि आजकल फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेय्स की सेल चल रही है। इस सेल में ही पोको कंपनी के इस नए फोन को बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। लिहाजा आपके लिए आज इस फोन को खरीदने का एक अच्छा मौका है। आइए आपको इस फोन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
पोको एम2 प्रो की कीमत
Poco M2 Pro को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपए है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है। वहीं इस फोन का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 13,999 रुपए है।
डिस्प्ले और बेहतरीन डिजाइन
इस फोन के डिस्प्ले और डिजाइन की बात सबसे पहले करते हैं। इस फोन में कंपनी ने 6.67 इंच का एक डिस्प्ले दिया है, जो कि 16.9 सेंटीमीटर का है। इसके अलावा इस फोन का डिस्प्ले सिनेमैटिक स्क्रीन वाला है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।
इस फोन का कलर वेरिएंट
इस फोन को तीन रंगों में पेश किया गया है। Poco M2 Pro का पहला वेरिएंट Green और Greener रंग का है। इस फोन का दूसरा फोन Two Shades of Black रंग वाला है। वहीं इस फोन का तीसरा कलर वेरिएंट Out of the Blue कलर का है। इस तरह से इस फोन को इन तीन रंगों में पेश किया गया है।
इस फोन का प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इस फोन के प्रोसेसर को हेल्प करने के लिए कंपनी ने इसमें 6 जीबी तक रैम और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज दिया है। इससे इस फोन के पॉवर और इसके रन करने की स्मूथ क्षमता के बारे में पता चलता है।
5000 एमएएच की बैटरी
इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है, जिससे ये फोन काफी देर तक बैटरी बैकअप देने में भी सक्षम है। इसके अलावा इस फोन की बैटरी को कम से कम वक्त में चार्ज करने के लिए इस फोन के साथ एक 33 वॉट का फास्ट चार्जर भी कंपनी दे रही है।
इस फोन का बैक कैमरा
इस फोन को कंपनी ने 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का यानि क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है।
16 MP का फ्रंट कैमरा
इस फोन के अगले हिस्से में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया है, जो सेल्फी स्लो-मो और नाइट मोड के साथ आता है। इसका सेल्फी स्लो-मो फीचर काफी खास है। इसके जरिए आप 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से स्लो मोशन में सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं और वीडियो भी बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications