Home
News

Poco M2 Pro को आज फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए किया जाएगा पेश, जानिए कीमत और फीचर्स

Poco M2 Pro को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आप आज ही सेल में इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट पर खरीद पाएंगे। इस फोन खरीदने पर काफी सारे ऑफर्स भी दिए जाएंगे। आप इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानने के लिए फ्लिपकार्ट पर जाकर देख सकते हैं।

इस फोन का वेरिएंट और कीमत

इस फोन का वेरिएंट और कीमत

Poco M2 Pro को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपए है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है।

बड़ी डिस्प्ले वाला फोन

बड़ी डिस्प्ले वाला फोन

इस फोन के डिस्प्ले और डिजाइन की बात सबसे पहले करते हैं। इस फोन में कंपनी ने 6.67 इंच का एक डिस्प्ले दिया है, जो कि 16.9 सेंटीमीटर का है। इसके अलावा इस फोन का डिस्प्ले सिनेमैटिक स्क्रीन वाला है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

इस फोन का पॉवरफुल प्रोसेसर

इस फोन का पॉवरफुल प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इस फोन के प्रोसेसर को हेल्प करने के लिए कंपनी ने इसमें 6 जीबी तक रैम और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज दिया है। इससे इस फोन के पॉवर और इसके रन करने की स्मूथ क्षमता के बारे में पता चलता है।

इस फोन का बैक कैमरा सेटअप

इस फोन का बैक कैमरा सेटअप

इस फोन को कंपनी ने 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का यानि क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है।

16 MP का फ्रंट कैमरा

16 MP का फ्रंट कैमरा

इस फोन के अगले हिस्से में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया है, जो सेल्फी स्लो-मो और नाइट मोड के साथ आता है। इसका सेल्फी स्लो-मो फीचर काफी खास है। इसके जरिए आप 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से स्लो मोशन में सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं और वीडियो भी बना सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you want to buy Poco M2 Pro, then you can buy this phone in cell today. This phone will be offered for sale from 12 noon today. You will be able to buy this phone on Flipkart. A lot of offers will also be given on buying this phone. You can visit Flipkart to know about the offers received on this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X