Home
News

Poco M3 की आज पहली सेल, ₹10,000 से कम में 6 जीबी रैम और 6000 mAh बैटरी वाला फोन

Poco M3 को आज पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन की खास बात इसका रैम है। Poco कंपनी ने अपने इस फोन Poco M3 में 6 जीबी रैम और 6000 एमएएच की बैटरी दी है, जो कि यूज़र्स को 10,000 रुपए से भी कम की कीमत में मिल रही है। इसके अलावा आज के सेल में कंपनी कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट भी दे रही है, जिसकी वजह से आपको काफी कम कीमत में यह फोन मिल सकता है।

Poco M3 की आज पहली सेल, ₹10,000 से कम में 6 जीबी रैम और 6000 mAh बैटरी वाला फोन

इस फोन की कीमत

Poco M3 की कीमत पर गौर करें तो कंपनी ने इस फोन को 10,999 रुपए की कीमत में पेश किया है, जिसमें यूज़र्स को 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का फायदा मिलता है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत कंपनी ने 11,999 रुपए रखी है।

इस फोन पर मिलने वाला डिस्काउंट

इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 10% यानि 1000 रुपए का डिस्काउंट देने की बात कही है। इसके अलावा इस फोन को 1834 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। इस फोन की डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में 3 कैमरों का सेटअप दिया है। इस फोन का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा फोन 2 मेगापिक्सल का है, वहीं इस फोन का तीसरा कैमरा सेटअप 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 8 मेगापिक्सल का एक कैमरा सेंसर दिया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 6000 एमएएच की बैटरी दी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए भी तमाम फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस दिए हैं। इस स्मार्टफोन के साइड में माउटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco M3 is being put on sale for the first time today. This phone is being offered for sale on Flipkart at 12 noon today. The special thing about this phone is its RAM. Poco company has given 6 GB RAM and 6000 mAh battery in this phone Poco M3, which is getting less than Rs 10,000 to users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X