Home
News

Poco M3: पहली सेल में बिके 1.5 लाख स्मार्टफोन, जानिए अगले फ्लैश सेल की तारीख

Poco M3 को कल एक फ्लैश सेल में बिक्री के लिए पेश किया गया था। फ्लिपकार्ट पर आयोजित की गई यह सेल POCO M3 की पहली फ्लैश सेल थी। इस सेल में पोको कंपनी के इस नए और सस्ते फोन ने बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पोको कंपनी के इस फोन की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। फ्लिपकार्ट के जरिए इस फोन के 1,50,000 यूनिट्स को कंपनी ने बेचा है।

Poco M3: पहली सेल में बिके 1.5 लाख स्मार्टफोन, जानिए अगले फ्लैश सेल की तारीख

इस फोन की अगली सेल

अब इस फोन को खरीदने के लिए यूज़र्स इस सेल की अगली तारीख के बारे में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी उन यूज़र्स में से एक हैं तो आपको भी बता दें कि इस फोन की दूसरी फ्लैश सेल 16 फरवरी मंगलवार के दिन होने वाली है। इस सेल को 16 फरवरी की दोपहर 12 बजे से शुरू किया जाएगा, जिसमें आप Poco M3 को खरीद सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन में खरीदने का ऑप्शन दिया है।

इस फोन की कीमत

Poco M3 की कीमत पर गौर करें तो कंपनी ने इस फोन को 10,999 रुपए की कीमत में पेश किया है, जिसमें यूज़र्स को 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का फायदा मिलता है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत कंपनी ने 11,999 रुपए रखी है।

इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। इस फोन की डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में 3 कैमरों का सेटअप दिया है। इस फोन का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा फोन 2 मेगापिक्सल का है, वहीं इस फोन का तीसरा कैमरा सेटअप 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 8 मेगापिक्सल का एक कैमरा सेंसर दिया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 6000 एमएएच की बैटरी दी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए भी तमाम फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस दिए हैं। इस स्मार्टफोन के साइड में माउटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The second flash sale of Poco M3 is scheduled on Tuesday, February 16. In its first sale, the company has sold 1,50,000 units of this phone. This sale will be started from 12 noon on February 16, in which you can buy Poco M3. The company has given the option to buy this phone in three color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X