Poco M3: 24 नवंबर को होगा लॉन्च, जानिए इस फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस
हाल ही में पोको ग्लोबल ने एक स्मार्टफोन का टीज जारी किया था। उस वक्त फोन के नाम को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन अब अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम का खुलासा हो चुका है। बताया जा रहा है कि कंपनी POCO M3 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। जानकारी सामने आई है कि इस फोन को ग्लोबल मार्केट में 24 नंवबर को लॉन्च कर दिया जाएगा।
POCO M3 में क्या होगा खास
ऐसा कहा जा रहा है कि पोको का यह स्मार्टफोन एक रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे थोड़े बदलाव के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अपकमिंग स्मार्टफोन रेडमी के ही एक स्मार्टफोन का रिब्रांडेड या हल्के फुल्के बदलाव वाला वर्जन होने वाला है। बता दें कि शाओमी ने रेडमी के तहत Redmi Note 10 4G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया है।
इस फोन की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
चूंकि इस स्मार्टफोन को चीन में मॉडल नंबर M2010J19SC से लॉन्च किया गया था। इसी प्रकार से फोन के ग्लोबल और भारतीय वेरिएंट को IMDA, EEC, और Geekbench को क्रमशः मॉडल नंबर M2010J19SG और M2010J19SI के साथ लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, POCO M3 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज ऑप्शन हो सकता है।
इस फोन की डिस्प्ले औऔर बैटरी
फोन की 6.53-inch FHD IPS LCD डिस्प्ले हो सकती है, जो एक ड्यू ड्रॉप नॉच के साथ पेश होने की संभावना है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। वहीं रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है। जिसका प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर ऑपरेट होगा। इसके अतिरिक्त फोन में 6,000mAh की बैटरी और 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
24 नवंबर को होगा लॉन्च
बता दें कि शाओमी के पोको ब्रांड के दो डिविजन- ग्लोबल और इंडियन हैं। हालांकि दोनों के पोर्टफोलियो अलग हैं। इसीलिए जब पोको ग्लोबल ने नए फोन को लेकर जब टीज़़र जारी किया तो पोको इंडिया ने क्लियर किया वे कोई नया स्मार्टफोन पेश नहीं करने जा रहे हैं। वहीं, कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन POCO M3 को टीज कर दिया है, जो 24 नवंबर को लॉन्च होगा। जल्द ही इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications