Home
News

108MP कैमरा, 5030mAh बैटरी और 8GB RAM, 10 हजार से कम में धांसू फोन

किफायती कीमत में नया स्मार्टफोन लेना है? अगर हां... तो इस वक्त अमेजन पर एक बेहतरीन डील ऑफर की जा रही है, जिसमें Poco M6 Plus 5G बहुत कम दाम में बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है। इस फोन में 108MP कैमरा, फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी और वाइब्रेंट डिस्प्ले दी जैसी खूबियां दी गई हैं।

फोन की कीमत लॉन्च के वक्त काफी ज्यादा थी, लेकिन अगर आप इसे अभी खरीदेंगे तो अच्छी-खासी बचत हो जाएगी। अमेजन इंडिया पर इसका प्राइस कितना है और इसमें कौन-सी खूबियां ऑफर की गई हैं। आइए सब आपको बताते हैं।

10 हजार से कम में धांसू Smartphone

कीमत और ऑफर डिटेल

Poco M6 Plus 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 10,299 रुपये है। लेकिन लिमिटेड टाइम के लिए। ध्यान रखें फोन की लॉन्च के वक्त कीमत काफी ज्यादा थी। इस पर चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

लिहाजा कीमत 10,000 रुपये से भी नीचे आ जाएगी। इस पर अमेजन एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर पुराने फोन की कंडीशन ठीक है तो उसके लिए आपको 9,750 रुपये तक मिल सकते हैं। इसके अलावा कई छोटे ऑफर भी इस पर मिल रहे हैं।

स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स

इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन वाली 6.79 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120 हर्टज रिफ्रेश रेट और 550 निट्स की ब्राइटनेस के साथ काम करती है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर लगाया गया है। इसे दो साल के मेजर अपडेट मिले हुए हैं।

फोन में लगी 5030mAh की बैटरी 33W के फास्ट चार्जर से चार्ज होती है। इसमें 108MP का मेन कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी लवर्स के लिए 13MP का कैमरा मिल रहा है। इसे IP53 की रेटिंग भी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X