Home
News

एयरटेल एक्सक्लूसिव एडिशन में लॉन्च हुआ POCO M7 5G, स्टैंडर्ड वेरिएंट से कैसे है अलग?

POCO M7 5G: पिछले हफ्ते भारत में POCO M7 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था। यह पिछले साल आए पोको एम6 का सक्सेसर और पोको एम7 प्रो का किफायती वर्जन है।

अब कंपनी ने पोको एम7 5जी का एयरटेल एक्सक्लूसिव स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। पिछले साल एयरटेल और पोको के बीच अफोर्डेबल 5G फोन लॉन्च करने के मकसद से पार्टनरशिप की गई थी।

एयरटेल एक्सक्लूसिव एडिशन में लॉन्च हुआ POCO M7 5G

POCO M7 5G एयरटेल एडिशन प्राइस और सेल

पोको एम7 5G एयरटेल एडिशन की कीमत 9,249 रुपये है। फोन के लिए पहली सेल 13 मार्च दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव होगी। फोन तीन कलर्स में बिक्री के लिए अवेलेबल होगा, जो कि मिंट ग्रीन, सैटिन ब्लैक और ओशियन ब्लू हैं। फोन में यूजर्स केवल एयरटेल का सिम ही यूज कर पाएंगे।

यानी, डिवाइस NSA नॉन-स्टैंड अलोन नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें स्टैंडअलोन सपोर्ट नहीं है। अगर पोको एम7 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत की बात करें तो उसे 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसका 8GB+128GB वेरिएंट 11,499 रुपये में आया था।

POCO M7 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- इसमें 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग को सपोर्ट करती है। इसका रेजॉल्यूशन 1,640X720 पिक्सल और ब्राइटनेस 600 निट्स की है।

प्रोसेसर- इसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 का प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसर को एड्रेनो जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा- इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

बैटरी- इसमें 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,160mAh की बैटरी दी गई है।

ओएस- फोन एंड्रॉइड बेस्ड हाइपरओएस पर चलता है। इसे दो साल के ओएस अपडेट मिले हुए हैं।

कनेक्टिविटी- इसमें 5G, 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X