Home
News

बड़ी डिस्प्ले और दमदार कैमरा, फीचर-पैक 5G फोन की सेल लाइव; ऑफर्स में खरीदने का मौका

POCO M7 5G को कुछ दिन पहले ही कंपनी बजट सेगमेंट में लेकर आई थी और अब लेटेस्ट फोन के लिए पहली सेल लाइव हुई है। यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।

इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस प्राइस रेंज में यह सबसे बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। यहां इस पर मिल रहे ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताने वाले हैं।

फीचर-पैक POCO M7 5G की सेल लाइव

POCO M7 5G: कीमत और ऑफर्स

पोको एम7 5जी के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,499 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसमें सैटिन ब्लैक, मिंट ग्रीन और ओशन ब्लू जैसे तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। लॉन्च के पहले दिन दोनों वेरिएंट्स पर 500 रुपये की छूट मिल रही है।

POCO M7 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

डिस्प्ले- 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस

प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2

रैम और स्टोरेज- 6GB/8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज

कैमरा सेटअप

  • रियर कैमरा- 50MP प्राइमरी कैमरा (Sony IMX852 सेंसर)
  • फ्रंट कैमरा- 8MP सेल्फी कैमरा

बैटरी- 5160mAh,18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ

चार्जर- बॉक्स में 33W का चार्जर शामिल

ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड 14 बेस्ड HyperOS

अपडेट्स- 2 साल के एंड्रॉइड अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा

परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी

क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ POCO M7 5G गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। फोन में 5,160mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चलने की गारंटी देती है। इसके अलावा, 18W की फास्ट चार्जिंग और 33W का चार्जर बॉक्स में शामिल होने से यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं होगी।

अगर आप एक किफायती और फीचर-पैक 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो POCO M7 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X