POCO M8 5G भारत में 8 जनवरी को होगा लॉन्च, सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन होने का दावा
POCO ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि POCO M8 5G भारत में 8 जनवरी दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के कुछ ही समय बाद इसकी बिक्री Flipkart पर शुरू होगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट साझा नहीं की है, लेकिन शुरुआती टीजर्स से साफ है कि इस बार POCO हार्डवेयर से ज्यादा डिजाइन और फॉर्म फैक्टर पर फोकस कर रहा है।
अब तक POCO की M-सीरीज को बजट और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन M8 5G के साथ ब्रांड इस सोच से थोड़ा हटकर नजर आ रहा है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा।

सबसे स्लिम और हल्का फोन
POCO के अनुसार, POCO M8 5G की मोटाई सिर्फ 7.35mm होगी और इसका वजन करीब 178 ग्राम रहेगा। ऐसे समय में जब बड़ी बैटरी की वजह से मिड-रेंज फोन भारी होते जा रहे हैं, POCO का यह स्लिम और हल्का डिजाइन उन यूज़र्स को पसंद आ सकता है, जो कम्फर्ट और हैंड-फील को प्रायोरिटी देते हैं।
डिजाइन में दिखेगा बड़ा बदलाव
डिजाइन के मामले में POCO M8 5G अपने पिछले M-सीरीज फोन्स से काफी अलग नजर आता है। फोन में डुअल-टोन रियर फिनिश दी गई है, जिसमें मैट सरफेस और वीगन लेदर का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। कैमरा मॉड्यूल फोन के बीच में स्क्वायर-सर्कल शेप में दिया गया है, जिसमें दो रियर कैमरे और एक LED फ्लैश शामिल है। अब तक दिखाए गए ब्लैक कलर के अलावा फोन के लाइट ब्लू और ब्लैक-सिल्वर डुअल-टोन वेरिएंट में आने की उम्मीद है।
संभावित स्पेसिफिकेशन (लीक)
लीक्स के मुताबिक, POCO M8 5G में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह पिछले M-सीरीज मॉडल्स की तुलना में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने 50MP प्राइमरी कैमरा की पुष्टि कर दी है, जबकि सेकेंडरी सेंसर को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,520mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा, फोन को IP65 रेटिंग मिलने की भी चर्चा है, जो इसे धूल और हल्की पानी की छींटों से बचाएगी।
कीमत और मुकाबला
एक बेहद प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में उतरेगा, जहां पहले से ही Redmi Note सीरीज, Realme Number सीरीज और Samsung Galaxy M/F सीरीज मौजूद हैं। Samsung आमतौर पर सॉफ्टवेयर सपोर्ट में आगे रहता है, जबकि Redmi और Realme स्पेसिफिकेशन पर ज्यादा आक्रामक रहते हैं।
POCO यहां स्लिम डिजाइन और हल्के वजन के जरिए खुद को अलग दिखाने की कोशिश कर सकता है। कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फोन की कीमत ₹15,000 के आसपास रखी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो POCO M8 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है, जो मिड-रेंज फोन में भारी-भरकम डिजाइन से परेशान हैं।


Click it and Unblock the Notifications








