Poco लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन, OnePlus Nord को देगा टक्कर
Poco कंपनी के स्मार्टफोन्स भी मिडरेंज में यूज़र्स को काफी सारे खास फीचर्स दे रहे हैं। पोको कंपनी ने अपने जितने फोन को अभी तक भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है, उन सभी ने भारतीय यूज़र्स का मन मोहा है। अब पोको कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करने वाली है।

पोको लॉन्च करेगा नया फोन
पोको कंपनी के नए फोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये फोन वनप्लस नॉर्ड को टक्कर देने वाला है। पोको कंपनी के इस नए फोन के बारे में ये जानकारी खुद पोको कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर Angus Kai Ho Ng ने ट्वीट करके दी है।
पोको कंपनी का ट्वीट
Angus Kai Ho Ng ने ट्वीट करके लिखा कि OnePlus Nord or.... wait for the new POCO? यानि वनप्लस नॉर्ड या.... नए पोको का इंतजार करें? इसके साथ कंपनी ने #POCO #POCOcomingsoon का टैग जोड़ा है। इस ट्वीट से पता चल रहा है कि कंपनी एक नया पोको फोन लॉन्च करने जा रही है।
पोको फोन की क्या होगी कीमत
पोको कंपनी अपने इस नए फोन को वनप्लस नॉर्ड की टक्कर का बता रही है। इसका मतलब है कि पोको का नया फोन वनप्लस नॉर्ड की कीमत के बराबर ही हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा। अब वनप्लस नॉर्ड की कीमत पर गौर करें तो इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए रखी है।
वनप्लस नॉर्ड की कीमत
इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 27,999 रुपए होती है। वहीं इस फोन का तीसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपए होती है।
वनप्लस नॉर्ड की कल से होगी बिक्री
वनप्लस नॉर्ड को कल यानि 6 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन की बिक्री पहले 4 अगस्त को होना था लेकिन अब ये फोन 6 अगस्त को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि पोको का नया फोन कब लॉन्च होगा और उसमें क्या-क्या फीचर्स होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








