Poco X2 की आज होगी सबसे बड़ी सेल, पढ़िए और जानिए आज के खास ऑफर्स
Poco X2 को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आप आज खरीद सकते हैं। आज इस फोन को बड़ी सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन को फरवरी महीने की शुरुआत में यानि करीब एक महीने पहले लॉन्च किया गया है। इस फोन को लॉन्च के बाद फ्लैश सेल में भी उपलब्ध कराया गया लेकिन ये फोन जल्दी ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

शाओमी कंपनी के मुताबिक आज इस फोन की सबसे बड़ी सेल आयोजित होने वाली है। इस सेल को कंपनी ने हेड फॉर रेड सेल का नाम दिया गया है। ऐसा नाम इस सेल के लिए इसलिए रखा गया है क्योंकि इस फोन को आज सिर्फ फीनिक्स रेड कलर में ही बेचा जाएगा।
Poco X2 को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि आज इस फोन को भरपूर में मात्रा में बेचा जाएगा यानि आज इस फोन का स्टॉक जल्दी खत्म नहीं होगा। इस फोन को आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से खरीदने पर 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा। आपको बता दें कि ये सेल फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी।
सबसे पहले इस फोन के रैम, रोम और कीमत की बात करते हैं। इस फोन को कंपनी ने 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत कंपनी ने 15,999 रुपए तय की है।
वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत कंपनी ने 16,999 रुपए रखा है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन को कंपनी ने 19,999 रुपए में पेश किया है।
4 बैक कैमरा और 2 फ्रंट कैमरा का सेटअप
Poco X2 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 का है। इस फोन का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं इसका तीसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस का है और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है।
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने फ्रंट साइड में भी दो कैमरा सेंसर दे रखे हैं। इसका पहला कैमरा सेंसर 20 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन के कैमरा सेटअप में कंपनी का दावा है कि ये दिन की रोशनी के साथ-साथ रात की रोशनी यानि काफी कम रोशनी में भी बढ़िया पिक्चर्स लेने में काफी सक्षम है।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन का डिस्प्ले 6.67 इंच का है और इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। एक बड़ा और लंबा स्मार्टफोन होने के बावजूद इस फोन को हाथ में होल्ड करना काफी आरामदायक है। यूज़र्स आसानी से इस फोन को एक हाथ से यूज़ कर सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने साइड में एक फिज़िकल फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।
इस फोन के नीचे की तरफ कंपनी ने 1217 सुपर लिनियर स्पीकर नहीं दिया है। उसी के बगल में कंपनी ने एक 3.5mm हेडफोन जैक और टाइप सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया है। इस फोन को कंपनी ने 3 रंगों में पेश किया है। इन रंगों में Atlantis Blue, Matrix Purple, और Phoenix Red शामिल हैं। इस फोन में एक infrared blaster की भी सुविधा है। इसमें एक P2i splash-proof technology भी दी गई है। इसके अलावा इसमें VoWiFi का सपोर्ट भी दिया गया है।
इस फोन की दमदार बैटरी और प्रोसेसर
इस फुल एचडी डिस्प्ले में कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया है। इस फोन में कंपनी ने 4,500 एमएएच की एक पॉवरफुल बैटरी भी दी है। इसके साथ-साथ 27W का एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला चार्जर भी दिया है। इसके लिए कंपनी का दावा है कि ये फोन 25 मिनट में 0 से 40% तक चार्ज हो जाता है।
इस फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर रन कराया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी Qualcomm Snapdragon 730G SoC का प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी भी दी है, जिससे आपका फोन ज्यादा देर तक यूज़ करने पर भी गर्म नहीं होगा। इस वजह से आप इस फोन में बिना रूके काफी देर तक गेम खेल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications