Home
News

Poco X2 को मिला सॉफ्टवेयर अपडेट, जानिए अब क्या और कैसा होगा बदलाव

चाइनीज़ स्मार्टफोन मेकर कंपनी Poco ने इंडियन मार्केट में अपने गेमिंग स्मार्टफोन Poco X2 को लॉन्च किया था। फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले इस स्मार्टफोन में कुछ समस्याएं देखी गई थी। जिसके बाद कंपनी ने इनको फिक्स करते हुए स्मार्टफोन का पहला सॉफ्टवेयर अपडेट MIUI 11 जारी किया है। कंपनी ने इस अपडेट की ऑफिशियली घोषणा भी कर दी है। अपडेट मिलने के बाद स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी बेहतर हो गई है।

Poco X2 को मिला सॉफ्टवेयर अपडेट,  जानिए अब क्या और कैसा होगा बदलाव

अब मिलेगी बेहतर कैमरा क्वॉलिटी

बताया जा रहा है कि जल्दी ही स्मार्टफोन को जनवरी सिक्योरिटी पैच 2020 भी मिलने वाला है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि Poco X2 को January 2020 Android security patch के साथ MIUI version 11.0.4.0 अपडेट प्राप्त हो गया है। यानि अब पोको के यूज़र्स को स्ट्रॉन्ग सिक्योरिटी के साथ साथ बेहतर कैमरा क्वालिटी भी मिलेगी।

आपको बता दें कि poco x2 के यूज़र्स को कैमरे के प्रो मोड में क्रैश की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट की बाद ये समस्या फिक्स हो गई है। poco x2 के यूज़र्स को नोटिफिकेशन के ज़रिए सॉफ्टवेयर अपडेट का मैसेज मिल जाएगा। अगर आपको नोटिफिकेशन नहीं मिलता है तो आप मैन्युली भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाना होगा।

इस फोन का प्रोसेसर

इस फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर रन कराया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी Qualcomm Snapdragon 730G SoC का प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी भी दी है, जिससे आपका फोन ज्यादा देर तक यूज़ करने पर भी गर्म नहीं होगा।

इस वजह से आप इस फोन में बिना रूके काफी देर तक गेम खेल सकते हैं। इस फुल एचडी डिस्प्ले में कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया है। इस फोन में कंपनी ने 4,500 एमएएच की एक पॉवरफुल बैटरी भी दी है। इसके साथ-साथ 27W का एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला चार्जर भी दिया है। इसके लिए कंपनी का दावा है कि ये फोन 25 मिनट में 0 से 40% तक चार्ज हो जाता है।

वेरिएंट और कीमत

इस फोन को कंपनी ने 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत कंपनी ने 15,999 रुपए तय की है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत कंपनी ने 16,999 रुपए रखा है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन को कंपनी ने 19,999 रुपए में पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Chinese smartphone maker Poco launched its gaming smartphone Poco X2 in the Indian market. Some problems were noticed in this smartphone that supports fast charging. After which the company has released MIUI 11, the first software update of the smartphone, fixing them.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X