Home
News

Poco X2 को मिला MIUI 12 का अपडेट, जानिए अब क्या-क्या होगा बदलाव

Poco X2 स्मार्टफोन अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए काम का है। MIUI 12 का अपडेट एक-एक करके सभी स्मार्टफोन्स को मिलते जा रहा है। अब इस बार POCO X2 को भारत में MIUI 12 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

Poco X2 को मिला MIUI 12 का अपडेट, जानिए अब क्या-क्या होगा बदलाव

POCO X2 को भारत में MIUi 12 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यूज़र्स ट्विटर पर अपने डिवाइसों पर मिले इस नए अपडेट का स्क्रीनशॉट्स लेकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि अभी तक सभी डिवाइस में इस अपडेट को भेजा नहीं गया है लेकिन जल्द ही इस अपडेट को सभी डिवाइसों में भेज दिया जाएगा और सभी पोको एक्स2 का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को ये अपडेट मिल जाएगा।

Poco X2 को मिला MIUI 12

MIUI 12 अपडेट की घोषणा मई में की गई थी। उसके बाद इस अपडेट को सभी शाओमी फोन में डालने के लिए कंपनी ने कुछ कैटेगरियां बनाई है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस MIUI 12 अपडेट का क्या फायदा होगा तो आइए हम आपको बताते हैं।

1. इस वर्ज़न में आएगा नया डिजाइन और एनिमेशन

शाओमी कंपनी के मुताबिक इस लेटेस्ट वर्ज़न में डिजाइन को दोबारा से अपडेट किया गया है और सिस्टम वाइड एनिमेशन को भी कंपनी ने इस वर्ज़न में रिफ्रेश किया है। इसमें पहले से ज्यादा आसान इंटरफेस और नया नेविगेशन जेस्चर होगा। इसमें यूज़र्स को नए सुपर लाइव वॉलपेपर्स भी मिलेंगे।

इसमें कंपनी ने एक रेंडर इंजन का इस्तेमाल किया है। इसकी वजह से ऐप्स को बदलना ज्यादा आसान और स्मूथ हो जाएगा। इसके साथ-साथ हर स्क्रीन पहले से ज्यादा इंफोर्मेटिव और काम्प्रीहेन्सेबल होगी। इसके अलावा विज़ुअलाइज़ेशन और मोबाइल के साथ इंटेक्शन काफी आसान हो जाता है।

2. मल्टी टास्किंग बनेगा डिवाइस

MIUI 12 के आने के बाद शाओमी के डिवाइस में यूज़र्स मल्टी टास्किंग वर्क भी कर पाएंगे। इस नए इंटरफेस में फ्लोटिंग विंडो के जरिए लोग एक से ज्यादा विंडो को जोड़कर मल्टी टास्क कर पाएंगे। इसका मतलब एक बार में फ्लोटिंग विंडो के जरिए एक से ज्यादा ऐप का इस्तेमाल यूज़र्स कर पाएंगे।

अगर आप कोई गेम खेल रहे हैं या कोई वीडियो देख रहे हैं और उसी वक्त कोई मैसेज आ जाए तो वो फ्लोटिंग विंडो के जरिए एक अलग से बॉक्स में आकर आपको दिखेगा।

3. अल्ट्रा बैटरी सेवर

MIUI 12 के आने से अब लोग डिवाइस को ज्यादा देर तक इस्तेमाल कर पाएंगे क्योंकि इसके जरिए अब डिवाइस में अल्ट्रा बैटरी सेवर भी डिवाइस में आ जाएगा। इस फीचर की वजह से डिवाइस में बैटरी की खपत काफी कम होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you use Poco X2 smartphone then this article is useful for you. MIUI 12 updates are being received by all smartphones one by one. Now this time POCO X2 has started receiving MIUI 12 update in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X