दो सेल्फी कैमरा वाले फोन में आया नया अपडेट, पहले से भी बेहतरीन हो गए फीचर्स
साल 2020 में भारत में पोको के स्मार्टफोन्स का काफी बोल-बाला रहा है। पोको ने कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है और उनमें से Poco X2 एक बहुत ही पसंदीदा स्मार्टफोन रहा है, जिसे यूज़र्स ने काफी पसंद किया है। इस फोन में अब कंपनी ने MIUI 12.1 का अपडेट देना शुरू कर दिया है।

2 सेल्फी कैमरा वाले फोन में आया अपडेट
Poco X2 में एंड्रॉ़यड 11 पर आधारित MIUI 12.1 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसके अलावा इस फोन में लेटेस्ट जनवरी 2021 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट भी दिया जा रहा है। इससे पहले इस फोन में एंड्रॉयड पर आधारित MIUI 12 का अपडेट दिया गया था, जो करीब 6 महीने पहले आया था।
2.4 जीबी का अपडेट साइज
Poco X2 में आने वाले इस नए अपडेट का साइज़ 2.4 जीबी है, लिहाजा आपको अपने फोन में इतना इंटरनल स्टोरेज खाली रखना पड़ेगा, ताकि आपका फोन अपडेट हो जाए। आपके Poco X2 में अगर ये अपडेट आ गया है तो आप अपने फोन को फुल चार्ज या कम से कम 60% से ज्यादा चार्ज करने के बाद अपडेट कर सकते हैं।
About Phone में जाकर चेक करें अपडेट
अगर आपके फोन में अपडेट नोटिफिकेशन नहीं आया है तो आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और उसके अंदर मौजूद About Phone में जाए। वहां आपको अपडेट का ऑप्शन मिल जाएगा और अगर वहां भी ना हो तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि हो सकता है कि आपके फोन में नया अपडेट आने में थोड़ा वक्त लगे।
इस फोन का वेरिएंट और कीमत
सबसे पहले इस फोन के रैम, रोम और कीमत की बात करते हैं। इस फोन को कंपनी ने 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत कंपनी ने 15,999 रुपए तय की है।
वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत कंपनी ने 16,999 रुपए रखा है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन को कंपनी ने 19,999 रुपए में पेश किया है।
64 MP के साथ 4 बैक कैमरों का सेटअप
Poco X2 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 का है। इस फोन का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं इसका तीसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस का है और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है।
20 MP के साथ 2 फ्रंट कैमरा
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने फ्रंट साइड में भी दो कैमरा सेंसर दे रखे हैं। इसका पहला कैमरा सेंसर 20 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन के कैमरा सेटअप में कंपनी का दावा है कि ये दिन की रोशनी के साथ-साथ रात की रोशनी यानि काफी कम रोशनी में भी बढ़िया पिक्चर्स लेने में काफी सक्षम है।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन का डिस्प्ले 6.67 इंच का है और इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। एक बड़ा और लंबा स्मार्टफोन होने के बावजूद इस फोन को हाथ में होल्ड करना काफी आरामदायक है। यूज़र्स आसानी से इस फोन को एक हाथ से यूज़ कर सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने साइड में एक फिज़िकल फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








