Poco X2 की कीमत में हुई बढ़ोतरी, पढ़िए और जानिए कितनी...!
Poco X2 फोन को हाल ही लॉन्च किया गया था। इस फोन को तीन महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। इस फोन को कंपनी में कंपनी ने 1,500 रुपए में की बढ़ोतरी की है। इस फोन का तीन वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है। इन तीन में से टॉप वेरिएंट में कंपनी को 1000 रुपए ज्यादा देने होंगे और बाकी के दो वेरिएंट में यूज़र्स को 2000 रुपए ज्यादा देने होंगे।

Poco X2 की नई कीमत
इस फोन के तीनों वेरिएंट को नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी वाला वेरिएंट 17,499 रुपए का आएगा। वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 18,499 रुपए का आएगा। इसके अलावा इस फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट अब नई कीमत के साथ 20,999 रुपए में बिकेगा। हालांकि इस वक्त फ्लिपकार्ट पर ये तीनों ही मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं।
Poco X2 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 का है। इस फोन का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं इसका तीसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस का है और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है।
20 MP के साथ 2 फ्रंट कैमरा
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने फ्रंट साइड में भी दो कैमरा सेंसर दे रखे हैं। इसका पहला कैमरा सेंसर 20 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन के कैमरा सेटअप में कंपनी का दावा है कि ये दिन की रोशनी के साथ-साथ रात की रोशनी यानि काफी कम रोशनी में भी बढ़िया पिक्चर्स लेने में काफी सक्षम है।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन का डिस्प्ले 6.67 इंच का है और इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। एक बड़ा और लंबा स्मार्टफोन होने के बावजूद इस फोन को हाथ में होल्ड करना काफी आरामदायक है। यूज़र्स आसानी से इस फोन को एक हाथ से यूज़ कर सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने साइड में एक फिज़िकल फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। इस फोन के बाकी फीचर्स को जानने के लिए इस लिंक को क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications








