Home
News

Poco X2 खरीदना है...? 17 मार्च को फ्लिपकार्ट पर होगी अगली फ्लैश सेल

Poco X2 के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इस स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया गया था। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो अभी तक नहीं खरीद पाएं तो आपके पास 17 मार्च को एक मौका है। 17 मार्च को आप इस फोन को खरीद पाएंगे क्योंकि इस फोन की अगली फ्लैश सेल 17 मार्च को आयोजित की जाएगी।

Poco X2 खरीदना है...? 17 मार्च को फ्लिपकार्ट पर होगी अगली फ्लैश सेल

आपको बता दें कि इस फोन को अभी तक ओपन सेल में उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस वजह से इस फोन को फिलहाल सिर्फ फ्लैश सेल में ही बेचा जा रहा है और उसमें भी ये फोन काफी जल्द ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है। लिहाजा, अगर आप इस फोन को 17 मार्च को ही खरीदना चाहते हैं तो उस दिन दोपहर से 12 बजे से ठीक पहले फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर चलें जाएं और वहां से इस फोन की बुकिंग जितनी जल्दी संभव हो कर दें। इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में आईसीआईसीआई बैंक के यूज़र्स को 1000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।

इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 15,999 रुपए है। इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 16,999 रुपए रखी है। वहीं इसका तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन को भी कंपनी ने 19,999 रुपए में पेश किया है।

64 MP के साथ 4 बैक कैमरों का सेटअप

Poco X2 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 का है। इस फोन का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं इसका तीसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस का है और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है।

कैमरा के कुछ खास फीचर्स

इसमें 4K वीडियो कैप्चरिंग की सुविधा दी गई है और इसके साथ-साथ 960 Fps स्लो मोशन वीडियो की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में एक खास VLOG वीडियो मोड भी दिया है। इस खास फीचर के जरिए यूज़र्स एक ही वीडियो को 7 अलग-अलग स्टाइल में शूट कर सकते हैं। इसके अलावा भी कैमरा फोटोग्राफी के लिए भी काफी सारे खास फीचर्स से इस फोन कैमरा को लैस किया गया है।

डिस्प्ले और डिजाइन

इस फोन का डिस्प्ले 6.67 इंच का है और इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। एक बड़ा और लंबा स्मार्टफोन होने के बावजूद इस फोन को हाथ में होल्ड करना काफी आरामदायक है। यूज़र्स आसानी से इस फोन को एक हाथ से यूज़ कर सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने साइड में एक फिज़िकल फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।

आपने अभी तक फिज़िकल फिंगर प्रिंट सेंसर को साइड में ही देखा होगा लेकिन अब कंपनी ने इस फोन में पहली बार राइट साइड में फिज़िकल फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। इस फोन में कंपनी ने पीछे और आगे दोनों तरफ 3D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है। इस फोन में कंपनी ने 4,500 एमएएच की एक पॉवरफुल बैटरी भी दी है। इसके साथ-साथ 27W का एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला चार्जर भी दिया है।

इस फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर रन कराया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी Qualcomm Snapdragon 730G SoC का प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी भी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
You must have heard about Poco X2. This smartphone was recently launched. If you want to buy this smartphone, then you can not buy it, then you have a chance on 17 March. You will be able to buy this phone on March 17 as the next flash sale of this phone will be held on March 17.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X