Home
News

Poco X2 आज रात से अगले तीन दिन तक ओपन सेल में रहेगा उपलब्ध

Poco X2 को कुछ दिन पहले ही इंडिया में लॉन्च किया गया था। इस फोन को अभी तक फ्लैश सेल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा था। अब पोको एक्स 2 ने अपने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि इस फोन को अब ओपन सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है। Poco X2 को आज रात से फ्लिपकार्ट पर ओपन सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है। ये सेल 22 मार्च तक चलेगी।

Poco X2 आज रात से अगले तीन दिन तक ओपन सेल में रहेगा उपलब्ध

इस फोन की आखिरी सेल पिछले मंगलवार को हुई थी और काफी कम टाइम में ही फोन आउट ऑफ हो गया था। इस फोन की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने 22 मार्च तक ओपन सेल में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन को एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदने और ईएमआई से लेन-देन पर 10% जिसमें अधिकतम 1,500 रुपए का छूट मिलेगा।

स्टोरेज और कीमत

सबसे पहले इस फोन के रैम, रोम और कीमत की बात करते हैं। इस फोन को कंपनी ने 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत कंपनी ने 15,999 रुपए तय की है।

वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत कंपनी ने 16,999 रुपए रखा है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन को कंपनी ने 19,999 रुपए में पेश किया है।

बैक कैमरा और फ्रंट कैमरा

Poco X2 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 का है। इस फोन का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं इसका तीसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस का है और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है।

इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने फ्रंट साइड में भी दो कैमरा सेंसर दे रखे हैं। इसका पहला कैमरा सेंसर 20 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन के कैमरा सेटअप में कंपनी का दावा है कि ये दिन की रोशनी के साथ-साथ रात की रोशनी यानि काफी कम रोशनी में भी बढ़िया पिक्चर्स लेने में काफी सक्षम है। इस फोन के अधिक फीचर्स की बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco X2 was launched in India a few days ago. This phone was being made available for sale through flash sale till now. Now Poco X2 has said in a press release that this phone is now being made available in open sale. Poco X2 is being made available in open sale on Flipkart from tonight. This sale will run till 22 March.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X