Home
News

Poco X2 की खरीदने का आज दूसरा मौका, 12 बजे शुरू होगी बिक्री

Poco X2 को आज दूसरी बार फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है। अगर आपने इस फोन को इसकी पहली फ्लैश सेल में नहीं खरीदा था तो आप इस फोन को आज दूसरी फ्लैश सेल में खरीद सकते हैं। इस फोन को आज एक बार फिर बेचा जाएगा। इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। इस फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Poco X2 की खरीदने का आज दूसरा मौका, 12 बजे शुरू होगी बिक्री

हालांकि अगर आप इस फोन को आज ही खरीदना चाहते हैं तो आप बिना वक्त गवाएं 12 बजे से पहले ही फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाकर इस फोन का वेरिएंट चुन लें और पेमेंट के लिए अपनी कार्ड डीटेल्स को भर लें और उसके बाद BUY NOW के आने का इंतजार करें। इस ऑप्शन के आते ही तुरंत क्लिक करें और अपने लिए फोन बुक करें। ऐसा करने के लिए हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि इस फोन का स्टॉक जल्दी खत्म होने की उम्मीद हैं।

आज की बिक्री पर ऑफर्स

इस फोन के लिए आज दूसरी सेल में मिलने वाले ऑफर्स पर गौर करें तो इसमें कंपनी आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से खरीदने पर 1000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा भी कुछ ऑफर्स इस फोन को खरीदने पर आपको मिलेंगे। आप इस लिंक को क्लिक करके सभी जानकारियों के बारे में जान सकते हैं।

इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 15,999 रुपए है। इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 16,999 रुपए रखी है। वहीं इसका तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन को भी कंपनी ने 19,999 रुपए में पेश किया है।

64 MP के साथ 4 बैक कैमरों का सेटअप

Poco X2 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 का है। इस फोन का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं इसका तीसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस का है और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है।

कैमरा के कुछ खास फीचर्स इसमें 4K वीडियो कैप्चरिंग की सुविधा दी गई है और इसके साथ-साथ 960 Fps स्लो मोशन वीडियो की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में एक खास VLOG वीडियो मोड भी दिया है। इस खास फीचर के जरिए यूज़र्स एक ही वीडियो को 7 अलग-अलग स्टाइल में शूट कर सकते हैं। इसके अलावा भी कैमरा फोटोग्राफी के लिए भी काफी सारे खास फीचर्स से इस फोन कैमरा को लैस किया गया है।

डिस्प्ले और डिजाइन

इस फोन का डिस्प्ले 6.67 इंच का है और इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। एक बड़ा और लंबा स्मार्टफोन होने के बावजूद इस फोन को हाथ में होल्ड करना काफी आरामदायक है। यूज़र्स आसानी से इस फोन को एक हाथ से यूज़ कर सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने साइड में एक फिज़िकल फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।

आपने अभी तक फिज़िकल फिंगर प्रिंट सेंसर को साइड में ही देखा होगा लेकिन अब कंपनी ने इस फोन में पहली बार राइट साइड में फिज़िकल फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। इस फोन में कंपनी ने पीछे और आगे दोनों तरफ 3D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है। इस फोन में कंपनी ने 4,500 एमएएच की एक पॉवरफुल बैटरी भी दी है। इसके साथ-साथ 27W का एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला चार्जर भी दिया है।

इस फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर रन कराया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी Qualcomm Snapdragon 730G SoC का प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी भी दी है,

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco X2 is being introduced in Flash Sale for the second time today. If you did not buy this phone in its first flash cell, then you can buy this phone in another flash cell today. This phone will be sold once again today. This phone will be sold through Flipkart. The sale of this phone will start at 12 noon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X