Poco X2: 4 फरवरी को होगा लॉन्च, पढ़िए और जानिए शानदार कैमरा सेटअप और अन्य फीचर्स
Poco कंपनी का नया स्मार्टफोन Poco X2 को जल्द ही कंपनी लॉन्च करने जा रही है। इस फोन के लॉन्च होने से पहले इसके बारे में कई जानकारियां सा्मने आ गई है। इस फोन की कुछ तस्वीरों को भी लीक किया गया था। उस फोन की तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि Poco X2 का डिजाइन Redmi K30 जैसा होगा।

इस फोन में कंपनी 6.67 इंच की डिस्प्ले देगी। ये डिस्प्ले फुल एचडी सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन को कंपनी 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च करने जा रही है। हालांकि हो सकता है कि इस फोन का अलग-अलग रैम वेरिएंट भी कंपनी पेश कर सकती है।
4 कैमरों का सेटअप
इस फोन की सबसे खास बात इसका कैमरा सेटअप होने वाला है। इस फोन का कैमरा सेटअप काफी शानदार है। इस फोन में कंपनी ने 4 बैक कैमरों के सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्स का होगा, तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा, जो कि संभवत: वाइड एंगल लेंस के साथ पेश हो सकता है।
इस फोन के बैक कैमरा सेटअप के साथ-साथ फ्रंट कैमरा भी काफी खास होने वाला है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस फोन में कंपनी 4 पिछले कैमरों के साथ 2 अगले कैमरे भी दे रहे हैं। इस फोन में कंपनी 2 फ्रंट कैमरा भी दे रही है। इसका पहला कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा फोन 2 मेगापिक्सल का होगा।
इस फोन की सभी खास स्पेसिफिकेशंस

इस फोन के शानदार प्रोसेसर के बारे में हमने आपको बताया है। उसके साथ इस फोन में कंपनी लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस का सपोर्ट देगी। 6 जीबी रैम वाले फोन के साथ इस फोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज देने की बात कही जा रही है। हालांकि इसमें कंपनी 128 जीबी या उससे ज्यादा का भी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट दे सकती है।
डिस्प्ले- 6.67 इंच
प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा- 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा- 64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम- 6 जीबी
स्टोरेज- 64 जीबी
ओएस- एंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन- 1080
इस फोन यानि Poco X2 को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के टीज़र को फ्लिपकार्ट पर जारी कर दिया गया है। इस फोन का एक बेहद खास फीचर भी फ्लिपकार्ट पर जारी हुए टीजर में दिखा है कि इसमें कंपनी 120 हर्ट्ज़ वाली डिस्पले भी फोन में देने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








