Home
News

Poco X2 को मिलेगा सबसे लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 अपडेट

Poco X2 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 का अपडेट दिया जाएगा। इस फोन को कुछ ही दिन पहले लॉन्च किया गया है और अभी से कंपनी ने इस फोन में एंड्रॉयड 11 का अपडेट देने की जानकारी दे दी है। हालांकि आपको बता दें कि एंड्रॉयड 11 को अभी तक रिलीज नहीं किया गया है लेकिन इसका डेवलपर प्रिव्यू आ गया है और प्रिव्यू में ही हमें एंड्रॉयड 11 की झलक देखने को मिल गई है।

Poco X2 को मिलेगा सबसे लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 अपडेट

आपको बता दें कि Poco X2 को एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI For Poco के साथ लॉन्च किया गया है। अब कहा जा रहा है कि पोको के दूसरे और इस नए स्मार्टफोन में भी एंड्रॉयड 11 का अपडेट दिया जाएगा। हालांकि आजकल कई कंपनियों के बहुत सारे स्मार्टफोन्स को एंड्रॉयड 10 का अपडेट ही दिया जा रहा है लेकिन पोको कंपनी ने POCO X2 के लॉन्च के कुछ ही दिन बाद इसमें एंड्रॉयड 11 अपडेट देने की बात कर दी है।

इस फोन का प्रोसेसर

इस फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर रन कराया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी Qualcomm Snapdragon 730G SoC का प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी भी दी है, जिससे आपका फोन ज्यादा देर तक यूज़ करने पर भी गर्म नहीं होगा। इस वजह से आप इस फोन में बिना रूके काफी देर तक गेम खेल सकते हैं।

इस फुल एचडी डिस्प्ले में कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया है। इस फोन में कंपनी ने 4,500 एमएएच की एक पॉवरफुल बैटरी भी दी है। इसके साथ-साथ 27W का एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला चार्जर भी दिया है। इसके लिए कंपनी का दावा है कि ये फोन 25 मिनट में 0 से 40% तक चार्ज हो जाता है।

वेरिएंट और कीमत

इस फोन को कंपनी ने 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत कंपनी ने 15,999 रुपए तय की है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत कंपनी ने 16,999 रुपए रखा है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन को कंपनी ने 19,999 रुपए में पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Android 11 will be updated in Poco X2 smartphone. This phone has been launched only a few days ago and from now the company has given information about giving update of Android 11 to this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X