Poco X3: 22 सितंबर को इंडिया में होगा लॉन्च, जानिए कीमत, कैमरा और संभावित फीचर्स
Poco X3 को भारत में लॉन्च करने की तारीख सामने आ रही है। इस फोन को भारत में 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च के लिए एक इवेंट आयोजित किया जाएगा, जो 22 सितंबर के दिन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। फ्लिपकार्ट पर एक पेज भी इस फोन के लिए लिस्ट किया गया है। इससे ये साफ हो गया है कि इस फोन को एक्सक्लूविस तौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा।
Poco X3 होगा लॉन्च
फ्लिपकार्ट पर आए टीज़ से खुलासा हुआ है कि Poco X3 ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर के साथ ही आएगा। आपको बता दें कि इस फोन को ग्लोबल मार्केट में भी इसी प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन की कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन की भारतीय कीमत 20,000 रुपए के आसपास हो सकती है।
बड़ी डिस्प्ले वाला होगा फोन
ये फोन एक बड़ी बैटरी और 8 जीबी रैम तक के वेरिएंट के साथ आ सकता है। इस फोन को कुछ दिन पहले ग्लोबली भी लॉन्च किया गया था। उसके मुताबिक अगर इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके साथ HDR10 से सर्टिफाइड है।
इस फोन की बैटरी
इस फोन के डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है। इस फोन में कंपनी 5,160 एमएएच की बैटरी देने वाली है। ये बैटरी 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि भारत में बैटरी अलग हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी 4 रियर कैमरों का सेटअप देने वाली है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस सेटअप का पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसका दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल के वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा भी इस फोन में 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का एक मैक्रो लेंस सेंसर देने वाली है। इस फोन में 20 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा दिया है, जो होल-पंच डिस्प्ले के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








