Poco X3 का अब इंतजार, 64 मेगापिक्सल कैमरा और शानदार डिजाइन से होगा लैस
Poco कंपनी ने अपने पहले स्मार्टफोन के बाद दूसरे स्मार्टफोन को लॉन्च करने में थोड़ा वक्त लिया लेकिन अब कंपनी अपने कई स्मार्टफोन्स को बैक टू बैक लॉन्च कर रही है। इस लिस्ट में अब Poco X3 का नाम है, जिसे कंपनी काफी जल्द लॉन्च करने वाली है।
Poco X3 होगा पोको का अगला स्मार्टफोन
Poco X3, पोको कंपनी का नया स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन की खास चीज इसका कैमरा सेटअप होगा। Poco X2 को इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था और उसी फोन का अपडेट Poco X3 होगा। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर देने वाली है। हालांकि इस फोन के लॉन्च डेट की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस फोन को मार्केट में जल्द ही उतारे जाने की उम्मीद की जा रही है।
पोको का ट्वीट
पोको कंपनी के प्रॉडक्ट मार्केटिंग मैनेजर का नाम Angus Kai Ho NG है। ये पोको कंपनी के ग्लोबल स्पीकर भी हैं। उन्होंने ही एक ट्वीट किया है। उस ट्वीट में उन्होंने दो पिक्चर दी है। एक पिक्चर में वो एक फोन से किसी बिल्डिंग की इमेज क्लिक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे इमेज में उसी बिल़्डिंग की उस फोन से ली हुई पिक्चर दिखाई दे रही है।
64 मेगापिक्सल का होगा कैमरा सेटअप
Angus Kai Ho NG के ट्वीट में दो इमेज के साथ लिखा है कि वो लेटेस्ट #POCOX3 के कैमरा सेटअप की टेस्टिंग कर रहे हैं। उसके बाद उन्होंने लिखा है कि, उस फोन का कैमरा सेंसर किसी दूसरे फोन के साधारण 64 मेगापिक्सल वाले कैमरे से ज्यादा बेहतर है। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि वो बहुत सारे शानदार फीचर्स को जल्द ही शेयर करेंगे। अंतिम में उन्होंने लिखा है, ये दोनों फोन Poco X3 से ही लिए गए हैं। इस ट्वीट के साथ उन्होंने #POCOisBack और #POCOX3 को हैशटैग के रूप में दिया है।
कैमरा ही होगा मुख्य आकर्षण
इस ट्वीट से साफ है कि पोको कंपनी अपने नए स्मार्टफोन POCO X3 को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा इस ट्वीट में दिखने वाले फोन के पिक्चर्स से साफ है कि इसके रियर कैमरा सेटअप 4 कैमरों का होगा और इसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन का कैमरा सेटअप ही सबसे ज्यादा बेहतरीन होगा।


Click it and Unblock the Notifications