Poco X3 NFC: 7 सितंबर को लॉन्च होने से पहले कई फीचर्स की मिली जानकारी
Poco X3 NFC स्मार्टफोन की चर्चा अब तेज हो गई है। इस फोन को कंपनी अगले सप्ताह लॉन्च करने वाली है। 7 सितंबर को ये फोन लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी कुछ आधिकारिक फीचर्स का पता चलना शुरू हो गया है। दरअसल, इस फोन का एक हैंड्स ऑन वीडियो लीक हुआ है, जिसके जरिए इस फोन के कुछ खास फीचर का पता चला है।

इस फोन की कीमत
एक रिटेलर की साइट पर इस फोन के दो वेरिएंट को पेश किया गया है। इस फोन को 8 सितंबर से बिक्री के लिए पेश किया जा जाएगा। इस फोन के दोनों वेरिएंट की कीमत 20,000 से कम होने की ही उम्मीद है। दूसरी तरफ हैंड ऑन वीडियो लीक की बात करें तो वो एक स्पैनिश यूट्यूब चैनल के जरिए किया गया है।
प्रोसेसर का कंफर्मेशन
इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 732 SoC को प्रोसेसर के तौर पर दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 6GB RAM + 64GB देने वाली है, इस बात का भी पता लीक वीडियो से चल गया है। इसके अलावा इस फोन का प्रीमियम वर्ज़न 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। वहीं इस फोन का में कंपनी 6.67 इंच की डिस्प्ले और एक एलसीडी डिस्प्ले भी दे सकती है। इस फोन के डिस्प्ले के टॉप में बीचो-बीच कंपनी एक पंच होल डिस्प्ले दे सकती है। जिसमें 20 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन
इन सभी के अलावा इस फोन के डिस्प्ले को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए कंपनी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दे सकती है। इस फोन में पॉवर बटन के साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा रहा है। वहीं .ये फोन लेटेस्ट MIUI 12 पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा।
इस फोन का कैमरा सेटअप और बैटरी
Poco X3 NFC के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी इस फोन में 4 बैक कैमरों का सेटअप दे सकती है। इसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन में कंपनी 5,160 एमएएच की एक बैटरी दे सकती है, जो 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।


Click it and Unblock the Notifications