Poco X3 Pro की कुछ देर बाद होगी सेल, जानिए कैसे मिलेगा इंस्टेंट कैशबैक
Poco X3 Pro को आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को 30 मार्च के दिन लॉन्च किया गया था। आइए इस फोन के तमाम फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करते हैं। हालांकि उससे पहले आज इस फोन को खरीदने पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जान लीजिए।

इस फोन को खरीदने के लिए अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से साझेदारी करेंगे तो आपको 1000 रुपए का इस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई ऑफर इस फोन को खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट के माध्यम पर यूज़र्स को मिलेंगे। इस फोन के दो वेरिएंट है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 18,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 20,999 रुपए है। इस फोन को गोल्डन ब्रॉन्ज, ग्रेफाइट ब्लैक और स्टील ब्लू कलर के ऑप्शन में पेश किया गया है।
इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर
Poco X3 Pro, एंड्रॉइड 11 पर आधारित पोको के लिए MIUI 12 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी+ डॉट डिस्प्ले, 450 मिलियन तक की ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 7mm octa-core Qualcomm Snapdragon 860 SoC द्वारा संचालित है, जिसे एड्रेनो 640 GPU के साथ जोड़ा गया है।
कंपनी का कहना है कि Poco X3 Pro इस प्रोसेसर द्वारा संचालित होने वाला पहला फोन है। इस फोन का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर काफी बढ़िया (491,412) है, जो स्नैपड्रैगन 765G SoC से 52 प्रतिशत बेहतर पर्फोमेंस करता है। इस फोन में 8GB रैम और 256 जीबी का UFS 3.1 स्टोरेज है। इस फोन के स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
Poco X3 Pro एक क्वॉ़ड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर f / 1.79 अपर्चर के साथ, 8-मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर अल्ट्रा-वाइड-एंगल के साथ आता है, जो 119-डिग्री फील्ड सपोर्ट और f / 2.2 है। अपर्चर के साथ आता है।
इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी इस फोन में शामिल है। इस फोन में फ्रंट में f / 2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी है। कैमरा फीचर्स में डुअल वीडियो, वीडियो क्लोन, नाइट मोड के साथ अल्ट्रा-वाइड और नाइट मोड सेल्फी शामिल हैं।
इस फोन की बैटरी और कनेक्टिविटी
पोको X3 प्रो में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160mAh की बैटरी है। यह कहा जाता है कि इस फोन को 59 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। बैटरी 11 घंटे तक गेमिंग, 117 घंटे म्यूज़िक, 18 घंटे वीडियो प्लेबैक और 6.5 घंटे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करने में सक्षम है।
फोन में डुअल स्पीकर हैं, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है, और कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और एक हेडफोन जैक शामिल हैं। इस फोन के गर्मी को कम करने के लिए कंपनी ने इसमें LiquidCool Technology 1.0 Plus शामिल की है।


Click it and Unblock the Notifications