Home
News

Poco X3: 7 सितंबर को क्वॉड कैमरा समेत 64MP सेंसर के साथ होगा लॉन्च

Poco X3 की लॉन्च डेट अब कंफर्म हो गई है। इस फोन के बारे में पोको कंपनी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि इसे 7 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के बारे में ट्वीट करते हुए कंपनी ने इसके लिए एक नया टैगलाइन पेश किया है। इस नए टैगलाइन में कंपनी ने लिखा है कि #ExactlyWhatYouNeed। इसका मतलब है कि आपको जिसकी जरूरत है बिल्कुल वही आपको इस फोन में मिलेगा।

Poco X3 एक मिडरेंज फोन

Poco X3 एक मिडरेंज फोन

इसका मतलब है कि कंपनी ने इस फोन में काफी सारे खास फीचर्स देने वाली है। पोको कंपनी का ये नया फोन पोको एक्स 3 निश्चित तौर पर एक मिडरेंज फोन ही होगा। ऐसे में एक मिडरेंज फोन सेगमेंट के लिहाज से इस फोन में काफी सारे नए फीचर्स को कंपनी दे सकती है। जिसकी वजह से ये फोन मिडरेंज सेगमेंट के सभी फोन को टक्कर देगा।

7 सितंबर को होगा लॉन्च

7 सितंबर को होगा लॉन्च

इस फोन को ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। आप पोको एक्स 3 का लॉन्च इवेंट यूट्यूब, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए देख सकते हैं। पोको कंपनी के प्रॉडक्ट मार्केटिंग मैनेजर का नाम Angus Kai Ho NG है। ये पोको कंपनी के ग्लोबल स्पीकर भी हैं। उन्होंने ही एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में उन्होंने दो पिक्चर पोस्ट की थी। एक पिक्चर में वो एक फोन से किसी बिल्डिंग की इमेज क्लिक करते हुए दिखाई दे रहे थे वहीं दूसरे इमेज में उसी बिल़्डिंग की उस फोन से ली हुई पिक्चर दिखाई दे रही थी।

64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ होगा पेश

Angus Kai Ho NG के ट्वीट में दो इमेज के साथ लिखा था कि वो लेटेस्ट #POCOX3 के कैमरा सेटअप की टेस्टिंग कर रहे हैं। उसके बाद उन्होंने लिखा है कि, उस फोन का कैमरा सेंसर किसी दूसरे फोन के साधारण 64 मेगापिक्सल वाले कैमरे से ज्यादा बेहतर है। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि वो बहुत सारे शानदार फीचर्स को जल्द ही शेयर करेंगे। अंतिम में उन्होंने लिखा है, ये दोनों फोन Poco X3 से ही लिए गए हैं।

शानदार कैमरा और डिस्प्ले के साथ

इस ट्वीट के साथ उन्होंने #POCOisBack और #POCOX3 को हैशटैग के रूप में दिया है। लिहाजा, पोको एक्स 3 के कंफर्म फीचर्स की बात करें तो इसके पिछले हिस्से में 4 कैमरों का सेटअप तो निश्चित होगा, जिसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन का फ्रंट कैमरा और डिस्प्ले भी काफी बेहतरीन होने वाली है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The launch date of Poco X3 is now confirmed. Poco company has tweeted about this phone saying that it will be launched on September 7. Tweeting about this phone, the company has introduced a new tagline for it. In this new tagline, the company has written that #ExactlyWhatYouNeed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X