Home
News

किस इंडियन क्रिकेटर के हाथों में है Poco X5 Pro Smartphone

किस इंडियन क्रिकेटर के हाथों में है Poco X5 Pro Smartphone

Poco X5 Pro: पोको अपने स्मार्टफोन्स के लिए हमेशा से न्यूज़ में बना रहता है और अब लगने लगा है कि पोको अपने एक और स्मार्टफोन के साथ भारत में धमाकेदार एंट्री करने जा रहा है और यह फोन Poco X5 Pro हो सकता है। हम ऐसा इसलिए बोल रहें है क्योंकि चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने पहले ही पोको एक्स5 प्रो (Poco X5 Pro) को टीज़ करना शुरू कर दिया है और जल्द ही देश में फोन लॉन्च करने की संभावना है।

हार्दिक पांड्या के हाथों में देखा गया Poco X5 Pro

हालांकि इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले, Poco X5 Pro को एक लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर, हार्दिक पांड्या के हाथों में देखा गया है। गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस स्मार्टफोन मॉडल को पांड्या के साथ देखा गया था, वह पीले रंग में पोको एक्स5 प्रो जैसा लग रहा है। रिपोर्ट में कुछ फोटो भी शेयर की गई हैं, जिनमें पंड्या को फोन का इस्तेमाल करते हुए और X5 प्रो से कॉल करते हुए देखा जा सकता है।

कब होगा Poco X-Series Fan Meet Up

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फैन मीटअप 22 जनवरी को होगा। इसका मतलब है कि आने वाले हफ्तों में डिवाइस को सभी के सामने पेश कर दिया जाएगा।
पोको नए स्मार्टफोन को प्रमुख ई-रिटेलर प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर पहले ही टीज कर चुकी है। इसके अलावा पोको ने दिल्ली में अपने नए एक्स सीरीज स्मार्टफोन्स के लॉन्च के लिए फैन मीटअप का भी ऐलान किया है।

Poco X5 Pro: Expected Specs

यह स्मार्टफोन एक IPS LCD पैनल को स्पोर्ट करने की संभावना है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G चिपसेट से लैस हो सकता है। कैमरा की बात करें तो, स्मार्टफोन में 108MP का रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। पोको X5 प्रो में 5000mAh की बैटरी के साथ आने की अफवाह है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco X5 Pro: Poco has always been in the news for its smartphones and now it seems that Poco is going to make a bang in India with another smartphone and this phone could be Poco X5 Pro. We say this because the Chinese smartphone maker has already started teasing the Poco X5 Pro and is likely to launch the phone in the country soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X